मध्यप्रदेश

रीवा: बसों में मनमानी किराया वसूली रोकने कलेक्टर से उठाई गई यह मांग

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:39 AM GMT
रीवा: बसों में मनमानी किराया वसूली रोकने कलेक्टर से उठाई गई यह मांग
x
रीवा: बसों में मनमानी किराया वसूली रोकने कलेक्टर से उठाई गई यह मांग रीवा। बसों में यात्रियो से किराया वसूली में मनमानी किए जाने का आरोप लगात

बसों में मनमानी किराया वसूली रोकने कलेक्टर से उठाई गई यह मांग

रीवा। बसों में यात्रियो से किराया वसूली में मनमानी किए जाने का आरोप लगाते हुए सामाज सेवी एवं शिक्षक मुद्रिका प्रसाद त्रिपाठी ने किराया सूची बसों में लगाए जाने की मांग कलेक्टर से की है। उनका कहना है कि बसों में किराया सूची न होने के कारण यह समस्या आ रही है। इस पर रोक लगाने के लिए प्रशासन से निर्धारित किए गया किराया की सूची लगाया जाना आवश्यक है।

महंगे डीजल का दे रहे है हवाला

किराया वसूली को लेकर बस कर्मचारी डीजल के लगातार बढ़ते दाम को हवाला दे रहे है। शिक्षक ने बताया कि वे स्वयं मउगंज से रीवा आ रहे थे। उनसे मउगंज से रीवा का सौ रूपये किराया वसूल किए गया है। जबकि महज 65 किलोमीटर की दूरी है।

रीवा: बसों में मनमानी किराया वसूली रोकने कलेक्टर से उठाई गई यह मांग

MP CABINET EXPANSION : मप्र मंत्रिमंडल के विस्तार अभी वक्त लगने की संभावना

यात्रियो को होना पड़ता है अपमानित

किराया को लेकर बस कर्मचारियो के बर्ताव से यात्रियो को अपमानित होना पड़ रहा है। शिक्षक का कहना था कि सूची न होने से यात्री किराया को लेकर पशोपेश में है तो बस कर्मचारी महगाई का हवाला देकर अपमानित करने के साथ ही बस उतरने तक की धमकी दे रहे है। ऐसे में प्रशासन अविलम्ब इस समस्या का निदान करे।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story