भोपाल

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर, दावेदारों की कतार लम्बी : MP NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:38 AM GMT
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर, दावेदारों की कतार लम्बी : MP NEWS
x
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर, दावेदारों की कतार लम्बी : MP NEWS उपचुनाव में आखिरकार भाजपा ने बहुमत पा कर अपनी सरकार बना ली.

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर, दावेदारों की कतार लम्बी : MP NEWS

भोपाल (MP NEWS) : उपचुनाव में आखिरकार भाजपा ने बहुमत पा कर अपनी सरकार बना ली. इसी बीच अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया है.

उपचुनाव में भारी मतों से जीते पूर्व मंत्री तुलसीराम सिलावट और गोविंद राजपूत का जल्द मंत्री बनना तय माना जा रहा है। उम्मीद है कि दीपावली के बाद सीएम उन्हें फिर से मंत्री बना सकते हैं। दोनों मंत्रियों के विाागों में बदलाव की संभावना भी कम है।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर, दावेदारों की कतार लम्बी : MP NEWS

इधर मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट शुरू होते ही दावेदार फिर सक्रिय हो गए हैं। इनमें विंध्य के नेताओं की संख्या ज्यादा है। सिंधिया समर्थक तुलसी और गोविंद शिवराज सरकार के कैबिनेट में मंत्री थे, पर विधायक न रहने के कारण छह महीने पूरे होते ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “मिलावट से मुक्ति अभियान” का सुभारंभ किया

उपचुनाव जीतने के बाद उन्हें फिर से मंत्री बनाया जाएगा। गौरतलब है कि शिवराज सरकार के तीन मंत्री इमरती देवी, एंदल सिंह कंसाना और गिर्राज दंडोतिया चुनाव हार गए हैं। इनकी जगह किसे मंत्री बनाया जाएगा, यह आी तय नहीं है। संगठन सूत्रों की मानें तो फिलहाल गोविंद और तुलसी के अलावा किसी और को मंत्री बनाए जाने की संाावना नहीं है।

कारण साफ है कि इस बार सिंधिया समर्थकों के कारण कई सीनियर विधायक मंत्री बनने से वंचित रह गए हैं। ऐसे में एक अनार सौ बीमार की स्थिति है। लिहाजा मंत्रियों की संया बढ़ाने के मामले को संगठन आी टालना चाहता है।

मंत्री बनने वालों की कतार में राजेन्द्र शुक्ल, रामपाल सिंह, अजय विश्नोई, गौरीशंकर बिसेन, संजय पाठक, रमेश मेंदोला समेत एक दर्जन नेता शामिल हैं। इनमें से अधिकांश ने उपचुनावों में पूरी मेहनत से काम किया और पार्टी के उमीदवारो को विजयी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ. प्रभुराम चौधरी को सांची से ऐतिहासिक विजय दिलाने में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, सांवेर में तुलसी सिलावट को विजय दिलाने में रमेश मेंदोला, अनूपपुर में मंत्री बिसाहूलाल सिंह को विजय दिलाने में राजेन्द्र शुला व ग्वालियर में प्रद्युन तोमर को विजय दिलाने में अजय विश्नोई की मेहनत व प्रबंधन का बड़ा योगदान रहा।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story