भोपाल

दीवाली के बाद स्कूलों में लौटेगी रौनक, बोर्ड के नियमानुसार शुरू हो सकेगी कक्षाएं : MP NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:37 AM GMT
दीवाली के बाद स्कूलों में लौटेगी रौनक, बोर्ड के नियमानुसार शुरू हो सकेगी कक्षाएं : MP NEWS
x
दीवाली के बाद स्कूलों में लौटेगी रौनक, बोर्ड के नियमानुसार शुरू हो सकेगी कक्षाएं : MP NEWS भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड मध्य प्रदेश की

दीवाली के बाद स्कूलों में लौटेगी रौनक, बोर्ड के नियमानुसार शुरू हो सकेगी कक्षाएं : MP NEWS

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड मध्य प्रदेश की गाइड लाइन का पालन करने के लिए जल्द ही स्कूल शिक्षा विभाग स्कूलों के संचालन को लेकर निर्णय ले सकता है। जिसके चलते संभावना है कि दीवाली के बाद स्कूलो में रौनक लौटेगी। दरअसल कोरोना संक्रमण के चलते करीब सात माह से स्कूलों का नियमित संचालन शुरू नहीं हो सका है।

कमल अंकल, कमल अंकल कहने वाले, 300 रूपए लेने वाले सिंधिया करोडो में कैसे ना बिकता..

क्या है बोर्ड का नियम

नियमानुसार बोर्ड परीक्षा के लिए कंम से कंम 200 दिन स्कूलों में पढ़ाई होना आवश्यक है। पढ़ाई पूरी होने पर ही परीक्षा ली जा सकती है। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दिए है। जिसके चलते कक्षाओं का सचांलन किए जाना अनिवार्य हो गया है।

इन कक्षाओं का होगा संचालन

बोर्ड परीक्षा के लिए दीपावली के बाद 9वीं से 12वीं तक की नियमित कक्षाएं शुरू करने की संभावना है। हांलाकि 21 सितंबर से आंशिक कक्षाएं संचालित हो रही है। बोर्ड ने सत्र शुरू करने के लिए स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार को पत्र लिखा है। हालांकि पत्र पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

दीवाली के बाद स्कूलों में लौटेगी रौनक, बोर्ड के नियमानुसार शुरू हो सकेगी कक्षाएं : MP NEWS

इस तरह से अभी हो रही पढ़ाई

स्कूल शिक्षा विभाग 9वीं से 12वीं तक के लिए डिजिलेप, दूरदर्शन आदि कई माध्यमों से ऑनलाइन कक्षा संचालित कर रहा है, लेकिन ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ प्रदेश के 30 फीसद छात्रों को मिल पा रहा है। 60 फीसद विद्यार्थियों के पास स्मार्टफोन नहीं है। ऐसे में दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं कैसे हो पाएंगी, इस बात से चिंतित बोर्ड अध्यक्ष ने सत्र शुरू करने के लिए पत्र लिखा है।

कमलनाथ के आंगनबाड़ी कर्मचारियों, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को स्थायी कर्मचारी घोषित किए जाने वाले वादे पर नरोत्तम मिश्रा ने मांगा हिसाब, कहा-पुराने वादों…

पुरानी मित्रता में दरार पड़ने पर होटल पर बैठे युवक पर दर्जन भर युवको ने किया हमला : REWA NEWS

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story