मध्यप्रदेश

रीवा: चाची ने अपने ही 2 सगे भतीजो का ऐसे किया अपहरण की कहानी जानकर पुलिस भी रह गई दंग...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:37 AM GMT
रीवा: चाची ने अपने ही 2 सगे भतीजो का ऐसे किया अपहरण की कहानी जानकर पुलिस भी रह गई दंग...
x
रीवा: चाची ने अपने ही 2 सगे भतीजो का ऐसे किया अपहरण की कहानी जानकर पुलिस भी रह गई दंग...रीवा। घर में होने वाले छोटे-छोटे विवाद बड़े अपराध

रीवा: चाची ने अपने ही 2 सगे भतीजो का ऐसे किया अपहरण की कहानी जानकर पुलिस भी रह गई दंग…

रीवा। घर में होने वाले छोटे-छोटे विवाद बड़े अपराध का कारण बनते है। ऐसी ही एक घटना जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मझिगंवा गांव से सामने आई है। जंहा चाची ने ही अपने ही सगे 2 भतीजो का अपहरण करके यूपी ले जा रही थी। पुलिस ने घेराबंदी करके महिला और उसके भांजे को गिरफ्तार कर लिए तथा दोनो मासूम बच्चो को सकुशल छुड़ा लिए है।

भंडारे में गए थे घर के सदस्य

बताया जा रहा है कि रविवार की रात घर के सदस्य गांव में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में शमिल होने के लिए चले गए थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपित महिला सरोज साहू ने अपने जेठ के 10 वर्षीय एव 06 वर्षीय मासूम दोनो बच्चो का अपने भांजे के साथ मिलकर अपहरण कर लिए था।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा की क्या पूरी कांग्रेस ही बिकाऊ है ? पढ़िए पूरी खबर

मोबाईल लोकेशन से मिली सफलता

बच्चो का पता नही लगने के कारण परिजन इसकी सूचना नईगढ़ी थाना की पुलिस को दिए। सूचना के बाद पुलिस अधिकारियो की गठित टीमो ने साइबर सेल की मदद से महिला का टाबर लोकेशन ट्रेस करके उसे सोहागी पहाड़ पर बच्चो के साथ पकड़ लिए। महिला दोनो बच्चो को यूपी ले जाने की फिराक में थी।

रीवा: चाची ने अपने ही 2 सगे भतीजो का ऐसे किया अपहरण की कहानी जानकर पुलिस भी रह गई दंग...

जेठानी से था विवाद

बताया ता रहा है कि महिला का अपनी ही जेठानी से आए दिन विवाद हो रहा था। जिसके चलते वह जेठानी के दोनो बच्चो का अपहरण करने की योजना बना डाली और इसके लिए वह अपने भांजे की मदद से घटना को अंजाम दिए।

पति की हत्या करके महिला ने किए था लवमैरिज

आरोपित महिला सरोज साहू ने मझिगंवा गांव में लवमैरिज किए था। वह पति के साथ सूरत में रहती थी। कुछ माह से वह ससुराल मझिगंवा गांव आई हुई थी। बताया जा रहा है कि वह यूपी की रहने वाली है। पूर्व में उसका विवाह सोहगी गांव में हुआ था। उस पर आरोप है कि पहले पति को रस्सी से बांधकर जला दिए था।

मध्यप्रदेश में अब तक 26 कांग्रेसी विधायकों ने छोड़ी पार्टी, पढ़िए

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story