भोपाल

एमपी उप चुनाव: कांग्रेस पार्टी को एक और झटका, ज्योतिरादित्य के कहने पर तीन लोगों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:35 AM GMT
एमपी उप चुनाव: कांग्रेस पार्टी को एक और झटका, ज्योतिरादित्य के कहने पर तीन लोगों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल
x
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव रामहरि शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनी श्रीवास्तव दीक्षित, अजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील शेजवार ने कांग्रेस

एमपी उप चुनाव: कांग्रेस पार्टी को एक और झटका, ज्योतिरादित्य के कहने पर तीन लोगों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

भोपाल। प्रदेश में इन दिनों चुनावी सरगर्मी हैं। जिसके चलते कांग्रेस एवं भाजपा दोनों के बीच बयानों का दौर जारी हैं। आ रही खबरों की माने तो कांग्रेस पार्टी को ज्योतिरादित्य ने एक और झटका दे दिया हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के इशारे पर तीन लोगों ने कांग्रेस पार्टी को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। अब ये तीनों लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिए हैं।

इन्होंने छोड़ी पार्टी

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव रामहरि शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनी श्रीवास्तव दीक्षित, अजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील शेजवार ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। इन तीनों लोगों ने बीते दिनों भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की और भाजपा में आने पर मुहर लगाई है।

मध्यप्रदेश का एक ऐसा IPS ऑफिसर जिसने PM MODI को कर दिया था चैलेंज, उनका हुआ दुखद निधन..पढ़िए..

खबरों की माने तो बीते दिनों ज्योतिरादित्य ने इन्हें फोन किया था कि आप लोगों की हमें जरूरत हैं। जिस पर ये तीनों लोग ज्योतिरादित्य के कहने पर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

उपेक्षित होने का लगाया आरोप

खबरों की माने तो कांग्रेस पार्टी छोड़ने के पीछे इंजी. सुनील शेजवार ने आरोप लगाया है कि वह पिछले 20 वर्षो से पार्टी से टिकट की मांग रहे थे। लेकिन उनकी पार्टी में हमेशा से उपेक्षा की जा रही थी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में रहते हुए जमकर मेहनत की। पार्टी के हर काम में बढ़-चढ़कर भाग लिया है। पार्टी के लिए जमकर मेहनत की। लेकिन उन्हें मेहनत एवं कार्य को कोई तवज्जों नहीं दिया गया। जिसके चलते वह आहत थे। इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ी है।

कांग्रेस पार्टी ने MP उपचुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story