भोपाल

MP उप चुनाव : जब कमलनाथ ने मंच से लगा दी छलांग, कहा: अभी मैं जवान हूं..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:35 AM GMT
MP उप चुनाव : जब कमलनाथ ने मंच से लगा दी छलांग, कहा: अभी मैं जवान हूं..
x
कमलनाथ ने कहा कि मैं 35 साल पहले यहां आया था। तब मैं जवान था। कमलनाथ कहते है कि आज भी मैं जवान हूं। यह कहते हुए कमलनाथ जनता से मिलने मंच से

MP उप चुनाव : जब कमलनाथ ने मंच से लगा दी छलांग, कहा: अभी मैं जवान हूं..

भोपाल। प्रदेश के 28 विधानसभा में इस समय चुनावी सरगर्मी हैं। नेता जनता को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वह जनता का दिल जीतने हर तरह से प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही एक वाक्या बीते दिनों जैसीनगर चुनावी सभा में देखने को मिला। जैसीनगर में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने पहुंचे थे।

जहां वह मंच से जनता-जनार्दन को सम्बोधित कर रहे थे। मंच से जनता को सम्बोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि मैं 35 साल पहले यहां आया था। तब मैं जवान था। कमलनाथ कहते है कि आज भी मैं जवान हूं। यह कहते हुए कमलनाथ जनता से मिलने मंच से छलांग लगा दी। कमलनाथ को छलांग लगता देख मौजूद सुरक्षाकर्मी भी कूदे और उन्हें सम्हाला।

शिवराज पर साधा निशाना

सभा को सम्बोधित करते हुए कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने शिवराज को लेकर कहा कि वह इतने कलाकार है कि अगर वह मुम्बई चले जाए तो उनके सामने शहरूख खान एवं सलमान खान भी फेल हो जाएंगे। कमलनाथ ने यह बातें शिवराज के घुटनों के बल बैठने वाले तस्वीर को लेकर कही। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज एक्टिंग में काफी माहिर हैं।

वह अपनी झूठी एक्टिंग को जनता को मुर्ख बना रहे हैं। आए दिन झूठे वादे करते हैं। वह जहां जाते है जनता से कोई न कोई वादा करके आते हैं। लेकिन जैसे ही भोपाल पहुंचते है सब भूल जाते हैं। शिवराज के झूठ से अब झूठ को भी शर्म आने लगी हैं। लेकिन शिवराज है कि अपने झूठ से बाज नहीं आते हैं। वह भोली-भाली जनता को मूर्ख समझते हैं। लेकिन अब जनता उन्हें समझ चुकी हैं।

शिवराज सिंह को कांग्रेस के इस नेता ने कहा भूखा-नंगा, मुख्यमंत्री ने दिया ये जवाब

जिसका परिणाम है पिछली बार हुआ विधानसभा चुनाव। अब प्रदेश में उप चुनाव हो रहे हैं। जिसमें जनता उन्हें मुंह तोड़ जवाब देगी। वह कहते है कि शिवराज पिछले कई सालों से प्रदेश में सत्तासीन है। बेरोजगारी, लूट, हत्या, दुष्कर्म जैसी घटनाएं आए दिन हो रही हैं। इस पर लगाम लगाने में प्रदेश सरकार विफल साबित हो रही है। कमलनाथ ने कहा कि अब जनता शिवराज को समझ चुकी हैं और वह सत्ता परिवर्तन चाहती हैं।

COVID-19 Update : मध्य प्रदेश में 1478 नए मामले मिले और इतनी मौते दर्ज की गई

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story