मध्यप्रदेश

मंडला: दिल्ली ले जाई जा रही लड़किया अपनी सूझबूझ से हाथरस पुलिस के पास पहुची, जांच में जुटी पुलिस

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:35 AM GMT
मंडला: दिल्ली ले जाई जा रही लड़किया अपनी सूझबूझ से हाथरस पुलिस के पास पहुची, जांच में जुटी पुलिस
x
मंडला: दिल्ली ले जाई जा रही लड़किया अपनी सूझबूझ से हाथरस पुलिस के पास पहुची, जांच में जुटी पुलिस हाथरस। दिल्ली ले जाई जा रही मध्यप्रदेश के मंडला की 12

हाथरस। दिल्ली ले जाई जा रही मध्यप्रदेश के मंडला की 12 लड़कियों में से एक लड़की किसी तरह हाथरस पहुंच गई। शनिवार देर रात हाथरस बस स्टैंड पर मिली लड़की ने पुलिस को आपबीती बताई तो सब दंग रह गए। सभी लड़कियों को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था, किसी तरह निकलकर वह दो दिन में चलते हुए हाथरस पहुंची है। हाथरस पुलिस ने मंडला पुलिस के माध्यम से परिजनो को सूचित कर दिया है।

प्रशिक्षण के बहाने लड़किया की तस्करी

हाथरस एसपी विनीत जयसवाल के अनुसार शनिवार की देर रात बस स्टैंड पर एक लड़की के बैठे होने की सूचना पुलिस को मिली। साढ़े 17 वर्षीय लड़की ने कोतवाली सदर पुलिस को बताया कि वह मध्य प्रदेश के जिला मंडला के गांव डोंगर की रहने वाली है।

रीवा: नशे के सौदागरों ने किया युवक पर जानलेवा हमला, पढ़िए पूरी खबर

एक सप्ताह पहले घर वालो की सहमति से गांव की करीब 12 लड़कियों को एक व्यक्ति सिलाई कढ़ाई का काम सिखाने का कहकर दिल्ली ले जा रहा था। रास्ते में इन लड़कियों को किसी शहर में बस स्टैंड के पास कमरा किराए पर लेकर रखा गया था। उन्हे जगह का नाम व पता याद नहीं है।

कमरे से भाग निकली लड़किया

तीन दिन तक ही जगह रखने पर दिल्ली ले जाने वाले शख्स पर कुछ शक हुआ तो वह किसी तरह वहां से भाग निकली। लड़की ने बताया गया है कि पिछले 2-3 दिन से चलते हुए कल यहां तक पहुंची है। पुलिस ने उसके स्वजन से संपर्क किया है। लड़की के पिता ड्राइवर हैं। उन्होंने भी सिलाई-कढाई के लिए दिल्ली भेजने की बात बताई। पुलिस स्वजन के आने का इंतजार कर रही है। एसपी ने बताया कि इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।

लड़कियो की जानकारी में जुटी पुलिस

एसपी मंडला दीपक कुमार शुक्ला ने मीडियो को बताया कि वे हाथरस पुलिस के संपर्क में हैं। इस संबंध में वास्तविकताओं का पता लगाने महिला उपनिरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम हाथरस रवाना कर रहे हैं। जो वहां अन्य जानकारी जुटाएंगी। मंडला से 12 लड़की होने की पुष्टि नहीं हुई है। मंडला जिले में जिस थाना क्षेत्र की लड़की हाथरस में मिली है, उस क्षेत्र में पुलिस पता लगा रही है कि पिछले दिनों औऱ कितनी लड़किया मंडला से गई हैं।

रीवा: नाबालिंग लड़की ने किशोर पर रेप का आरोप लगा कर खुद को जलाने का किए प्रयास,जानिए क्या है घटनाक्रम

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story