मध्यप्रदेश

रीवा: कट्रटे की नोक पर बाइर्कस गिरोह ने भाई-बहन से की लूट,पढ़िए पूरा घटनाक्रम

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:34 AM GMT
रीवा: कट्रटे की नोक पर बाइर्कस गिरोह ने भाई-बहन से की लूट,पढ़िए पूरा घटनाक्रम
x
रीवा: कट्रटे की नोक पर बाइर्कस गिरोह ने भाई-बहन से की लूट,पढ़िए पूरा घटनाक्रम रीवा। घर लौट रहे बाइक सबार भाई-बहन को बाइर्कस गिरोह ने अपना निशान बनाते हुए

रीवा। घर लौट रहे बाइक सबार भाई-बहन को बाइर्कस गिरोह ने अपना निशान बनाते हुए आभूषण,पैसे और मोबाईल लूट कर फरार हो गए है। यह सनसनी खेज वारदात जिले के मनगंवा थाना के नेशनल हाईवे ओव्हर ब्रिज की है। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

कट्टा दिखाकर की वारदात

लूट की घटना के शिकार हुए रतहरा रीवा निवासी रमाकांत तिवारी और उनकी बहन मानबती ने बताया कि वे रघुनाथगंज से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। ओव्हर ब्रिज में बाइक सबार तीन लोगो ने उन्हे रोक लिए और कट्रटा दिखाते हुए रमाकांत के पर्स एवं उसमे रखे हुए रूपए, दस्तावेज,मोबाईल तथा मानबती के गले से मंगलसूत्र लूट लिए है।

हाईवे में हावी है लूटरे

जिले में निकलने वाली हाईवे में लूटरे हर समय घूम रहे है। मौका देखते ही वे आर्म्स का उपयोग करके लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे है। सफल न होने पर कई बार पीड़ित परिवार से मारपीट की भी घटना हो चुकी है। पुलिस ऐसे गिरोह को कंट्रोल करने में कंमजोर साबित हो रही है। हाईवे की घटना को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियो ने विशेष टीम भी बनाई थी। बाबजूद इसके बाइर्कस गिरोह पर लगाम नही लग पा रही है।

एमपी उप चुनाव: कमलनाथ के अहंकार के चलते गिरी सरकार: तोमर

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story