मध्यप्रदेश

उप चुनावी सभा: कमलनाथ ने कहा - शिवराज के झूठ से अब झूठ को भी आने लगी है शर्म, आए दिन करते है घोषणाएं

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:34 AM GMT
उप चुनावी सभा: कमलनाथ ने कहा - शिवराज के झूठ से अब झूठ को भी आने लगी है शर्म, आए दिन करते है घोषणाएं
x
जिले के भांडेर गांव में मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ ने आज चुनावी सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने शिवराज सिंह जमकर निशाना साधा हैं। कमलनाथ

उप चुनावी सभा: कमलनाथ ने कहा - शिवराज के झूठ से अब झूठ को भी आने लगी है शर्म, आए दिन करते है घोषणाएं

दतिया। जिले के भांडेर गांव में मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ ने आज चुनावी सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने शिवराज सिंह जमकर निशाना साधा हैं। कमलनाथ ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चैहान आए दिन घोषणाएं करते हैं। वह अब तक 17 हजार से भी ज्यादा घोषणाएं कर चुके हैं।

वह दोनों जेब में नारियल रखकर चलते हैं। मौका मिलते ही नारियल तोड़कर घोषणाएं कर डालते हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि वह झूठ बोलने में नम्बर 1 हैं। वह आए दिन इतना झूठ बोलते है कि अब उनके झूठ से झूठ को भी शर्म आने लगी हैं।

गिनाई उपलब्धि

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि हमने प्रदेश के किसानों से जो वादा किया है। उसे पूरी तरह से निभाया हैं। आगे हमारी सरकार बनी तो एक बार फिर से हम किसानों से वाद कर रहे है कि जिन किसानों का कर्जा अभी माफ नहीं हुआ है वह सरकार बनते ही माफ किया जाएगा। कमलनाथ ने कहा कि पहली बार में 21 लाख किसानों का कर्जा माफ हुआ। दूसरी किश्त किसानों के कर्जा माफी की शुरू ही होने वाली थी कि हमारी सरकार गिर गई।

खरीद फरोख्त कर बनाई सरकार

कमलनाथ ने भाजपा पर सीधे तौर से निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा खरीदा-फरोख्त करके सरकार बनाई हैं। यही चीज हम भी कर सकते थे। लेकिन हमने नहीं किया। हम लोकतंत्र पर भरोसा रखते हैं खरीद-फरोख्त पर नहीं है। उन्होंने कहा कि जब हम सत्ता पर आए तो खजाना खाली था। बावजूद इसके हमने कर्जामाफी की। कमलनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कलेक्टर, एसपी सम्हल जाए। क्योंकि अब समय बदलने वाला है। वर्दी की इज्जत करना सीख लें वरना वर्दी नहीं दिखेगी।

मध्यप्रदेश की सबसे विवादित अनूपपुर विधानसभा सीट पर जानें कहा बनाये गए पोलिंग बूथ….

कमलनाथ ने यह बातें आज दतिया जिले के भांडेर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने के दौरान कही। कमलनाथ ने जनता-जनार्दन से फूल सिंह बरैया के पक्ष में मत देने की अपील की। इस दौरान मंच का संचालन पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने किया। सभा में कई मंत्री एवं विधायकगण मौजूद रहे।

जिला अनूपपुर में भाजपा नेता बिसाहूलाल द्वारा सौ-सौ रुपए बांटने वाली वीडियो वायरल

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook | WhatsApp
| Instagram | Twitter | Telegram | Google News

यहाँ क्लिक कर हमारा Facebook Page Like करें

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story