भोपाल

सतना: कांग्रेस नेता अजय सिंह ने सिंहपुर घटना पर उच्चस्तरीय जांच की मांग की

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:34 AM GMT
सतना: कांग्रेस नेता अजय सिंह ने सिंहपुर घटना पर उच्चस्तरीय जांच की मांग की
x
सतना: कांग्रेस नेता अजय सिंह ने सिंहपुर घटना पर उच्चस्तरीय जांच की मांग की भोपाल मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सतना जिले

सतना: कांग्रेस नेता अजय सिंह ने सिंहपुर घटना पर उच्चस्तरीय जांच की मांग की

भोपाल (विपिन तिवारी ) । मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सतना जिले के सिंहपुर थाने में पुलिस कस्टडी में नारायणपुर निवासी राजपति कुशवाहा की गोली लगने से हुई मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है|
अजय सिंह ने जारी बयान में कहा है कि थाने के अंदर पुलिस की सर्विस रिवॉल्वर से किसी व्यक्ति की मौत हो जाना बेहद गंभीर मामला है| इस मामले में जो भी दोषी हों उनके खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर कड़ीं से कड़ीं कार्यवाही होनी चाहिये|

कोरोना से बचने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज ने बताया गजब का उपाय, एक बार जरूर पढ़िए…

श्री अजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री सार्वजनिक मंचों पर प्रदेश में अपराध कम होने का दावा करते हुए अपनी पीठ थपथपाते हैं वहीं दूसरी ओर अपराधी तो दूर पुलिस के दामन पर ही दाग लग रहे हैं| श्री अजय सिंह ने साफ कहा की सिंहपुर घटना से पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं जिसकी उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है| इसके साथ ही इस मामले में जो भी दोषी हों उन्हें नही बख्शा जाना चाहिए|

सिंहपुर गोलीकांड में शिवराज सरकार का बड़ा एक्शन, हटाए गए सतना एसपी, न्यायिक जांच के आदेश

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज 91वां जन्मदिन, प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे दी बधाई…

[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story