मध्यप्रदेश

पाकिस्तानी लड़की के फोन काॅल से तंग रीवा के लड़के ने की खुदखुशी, मामला संदिग्ध!

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:33 AM GMT
पाकिस्तानी लड़की के फोन काॅल से तंग रीवा के लड़के ने की खुदखुशी, मामला संदिग्ध!
x
पाकिस्तानी लड़की के फोन काॅल से तंग आकर रीवा के एक लड़के ने खुदखुशी कर ली है। लड़के ने यह आत्मघाती कदम किस वजह से उठाया, लड़की फोन

पाकिस्तानी लड़की के फोन काॅल से तंग रीवा लड़के के ने की खुदखुशी, मामला संदिग्ध!

रीवा। पाकिस्तानी लड़की के फोन काॅल से तंग आकर रीवा के एक लड़के ने खुदखुशी कर ली है। लड़के ने यह आत्मघाती कदम किस वजह से उठाया, लड़की फोन काॅल में लड़के से किस मुद्दे पर बात करती थी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जिसे लेकर यह माना जा रहा है कि यह मामला पूरी तरह से संदिग्ध है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा उक्त लड़के का पाकिस्तानी लड़की से कैसा संबंध था। वह कब से इस लड़की के संपर्क में था। कैसे वह इस युवती के संपर्क में आया।

यहां का रहने वाला है युवक

पाकिस्तानी लड़की के फोन काॅल से तंग खुदखुशी करने वाला युवक रीवा के कनौजा गांव का रहने वाला है। युवक का नाम धीरेन्द्र पाण्डेय है। जिसकी उम्र 22 वर्ष। पिता का नाम मृगेन्द्र पाण्डेय है। खबरों की माने तो धीरेन्द्र पाण्डेय दिल्ली में रहता था। वह क्रिकेट का शौकीन था। वह क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए दिल्ली में रहता था। बीते दिनों वह लाॅकडाउन की वजह से घर आ गया था। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान सा दिखता था। गत 20 सितम्बर को वह घर में फांसी में लटकता हुआ पाया गया। जब उसके फोन की जांच हुई तो पता चला कि वह किसी पाकिस्तानी लड़की के संपर्क में था। जिससे उसकी बात होती थी। युवक ने आत्महत्या के दिन भी उस लड़की के संपर्क में था। उस दिन भी उससे बात हुई थी। जानकारों की माने तो युवक फांसी से पहले का अपना एक वीडियो भी उक्त नम्बर में शेयर किया था। वीडियो में युवक ने फांसी का फंदा भी उक्त वीडियो में दिखाया था। जिसे लेकर यह माना जा रहा है कि युवक ने यह आत्मघाती कदम उक्त लड़की के चक्कर में ही उठाया है।

ब्लैकमेल करती थी युवती

युवक के आत्महत्या के पीछे ब्लैकमलिंग प्रमुख वजह सामने आ रहा है। जिसकी जानकारी गत बुधवार को मृतक की एक कथित दोस्त ने बताई है। परिजनों ने बताया की धीरेन्द्र की एक दोस्त बीते दिनों घर आई थी। उसने बताया कि वह धीरेन्द्र की बचपन की दोस्त थी। उसने धीरेन्द्र के साथ 12वीं तक की पढ़ाई की है। उसने बताया कि धीरेन्द्र उससे हर बात शेयर करता था। धीरेन्द्र ने उससे कुछ दिनों पहले बताया था कि उसके नम्बर पर एक पाकिस्तानी लड़की का फोन काॅल आता है। जो उसे ब्लैकमेल करती है। अब यह ब्लैकमेलिंग किस बात को लेकर करती थी यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

रीवा: युवक शादी का वादा कर करता रहा नाबालिग किशोरी से बलात्कार, साथ में थी एक अन्य युवती फिर…

CM SHIVRAJ ने कहा INDORE की सुंदरता पर मै भी कायल हूँ, अप्रतिम शहर है….

मध्यप्रदेश में 11 जिलों की नलजल योजना पर होंगे ढ़ाई अरब से अधिक खर्च

रीवा में बढ़ी टेंशन, कोरोना से 2 की मौत के बाद 1557 पहुंची मरीजों की संख्या

शिवराज के मंत्री ने कहा-सिर्फ एक मिनट लगेगा, कमलनाथ के आधे पूर्व मंत्री और विधायक होंगे जेल में…

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:
Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story