मध्यप्रदेश

सतना: नाबालिग संग दुष्कर्म के मामलें में राजनीतिक पार्टियां भाजपा- कांग्रेस आमने सामने

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:33 AM GMT
सतना: नाबालिग संग दुष्कर्म के मामलें में राजनीतिक पार्टियां भाजपा- कांग्रेस आमने सामने
x
सतना: नाबालिग संग दुष्कर्म के मामलें में राजनीतिक पार्टियां भाजपा- कांग्रेस आमने सामने सतना जिले का बहुचर्चित नाबालिग संग दुष्कर्म का

सतना: नाबालिग संग दुष्कर्म के मामलें में राजनीतिक पार्टियां भाजपा- कांग्रेस आमने सामने

सतना (विपिन तिवारी ) ।. जिले का बहुचर्चित नाबालिग संग दुष्कर्म का मामला अब राजनीतिक रंग ले लिया है। पहले दिन जहां सिकंदर के कांग्रेस कनेक्शऩ की बात सामने आई थी, हालांकि कांग्रेस ने सिरे से नकार दिया। अब भाजपा इस मामले में कांग्रेस को बुरी तरह घेरने में पूरी तरह से लग गई है ,वहीं कांग्रेसी भी लगातार पलटवार कर रहे हैं।
ताजा तरीन मामले में सिकंदर की गिरफ्तारी के दूसरे दिन भाजपा नेताओं ने शहर में न केवल रैली निकाली बल्कि कांग्रेस दफ्तर का घेराव किया। इसके जवाब में यूथ कांग्रेस ने भी भाजपा कार्यालय के घेराव की घोषणा कर दी। हालांकि कांग्रेसजनों को भाजपा कार्यालय की ओर जाते बीच रास्ते में ही भरहुत चौराहे पर पुलिस ने रोक लिया।

रीवा: कोरोना कहर के बीच शहर में ओवरलोड सवारी के साथ दौड़ रही बसें

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पार्टी नेताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस सुबह ही कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष को हिरासत में ले चुकी थी। इस पूरे घटनाक्रम में कांग्रेसियों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप भी लगाया है।
कांग्रेस नेताओं की एक टीम राजदीप सिंह मोनू की गिरफ्तारी के विरोध में सिटी कोतवाली भी पहुंची थी। इस पूरे कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, शहर अध्यक्ष मक़सूद अहमद, पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी, पीसीसी सदस्य रवींद्र सिंह सेठी, पार्टी प्रवक्ता अतुल सिंह परिहार मौजूद रहे।

CM SHIVRAJ का ऐलान, सबको मिलेगा पर्याप्त राशन, हर व्यक्ति का अधिकार…

भोपाल: एमसीयू कुलपति ने पद भार संभाला, पढ़िए पूरी खबर

रीवा: स्कूल एवं पंचायत भवन पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा, पढ़िए पूरी खबर

[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story