मध्यप्रदेश

3 सितम्बर को जबलपुर जायँगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पढ़िए पूरी खबर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:30 AM GMT
3 सितम्बर को जबलपुर जायँगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पढ़िए पूरी खबर
x
3 सितम्बर को जबलपुर जायँगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पढ़िए पूरी खबर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के

3 सितम्बर को जबलपुर जायँगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पढ़िए पूरी खबर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत 37 लाख वंचित हितग्राहियों में से चिन्हित हितग्राहियों को प्रारंभिक तौर पर जबलपुर में हितग्राहियों को पात्रता पर्ची का वितरण कर खाद्यान्न सुरक्षा प्रदान करेंगे। प्रदेश के 52 जिलों में 3 सितंबर से एक-साथ प्रारंभ होने वाले कार्यक्रम में प्रत्येक जिले में चिन्हित 200 हितग्राहियों को पात्रता पर्ची एवं खाद्यान्न किट वितरित की जायेगी। प्रत्येक जिले में केन्द्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद एवं विधायकगण हितग्राहियों को खाद्यान्न सुरक्षा पर्ची वितरित करेंगे। शेष हितग्राहियों को 15 सितम्बर तक विधायक, सरपंच एवं पार्षद आदि जन-प्रतिनिधियों द्वारा खाद्यान्न पर्ची का वितरण किया जायेगा।

नीदरलैंड के जैसे मध्यप्रदेश में बनेगा ईकोडक्ट, जानिए क्या होगा ख़ास….

पर्ची वितरण कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना मंत्री- मुरैना में, मंत्री बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर में, सांसद अनिल फिरोजिया आगर में, सांसद सुमेर सिंह सोलंकी अलीराजपुर में, सांसद बृजेन्द्र सिंह यादव अशोकनगर में, राज्य मंत्री रामकिशोर काँवरे बालाघाट में, राज्य मंत्री प्रेम सिंह पटेल बड़वानी में, सांसद दुर्गादास उईके बैतूल में, सांसद मती संध्या राय और राज्य मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया भिण्ड में, सांसद सु प्रज्ञा ठाकुर और मंत्री विश्वास सारंग भोपाल में.
सांसद शंकर लालवानी बुरहानपुर में, सांसद गणेश सिंह छतरपुर में, केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते छिन्दवाड़ा में, मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया में, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी और मंत्री सु उषा ठाकुर देवास में, सांसद चतरसिंह दरबार एवं मंत्री राजवर्द्धन सिंह दत्तीगाँव धार में, मंत्री सु मीना सिंह डिण्डोरी में, सांसद के.पी. यादव और मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया गुना में, सांसद विवेकानंद शेजवलकर एवं मंत्री मती इमरती देवी ग्वालियर में, मंत्री कमल पटेल हरदा में.

खुशखबरी: सिंतबर का महीना राहतभरा रहेगा, पहले हफ्ते से शुरु होने जा रही हैं ये 6 स्पेशल ट्रेनें ! यहां देखें पूरी लिस्ट…

सांसद राव उदय प्रताप सिंह होशंगाबाद में, मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर में, केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और सांसद राकेश सिंह जबलपुर में, सांसद गुमान सिंह डामोर झाबुआ में, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा कटनी में, सांसद नंद कुमार सिंह चौहान खण्डवा में, सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल खरगोन में, सांसद सम्पतिया उइके मण्डला में, मंत्री हरदीप सिंह डंग मंदसौर में, सांसद कैलाश सोनी नरसिंहपुर में, मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा नीमच में.
मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना में, मंत्री प्रभुराम चौधरी रायसेन में, सांसद रोडमल नागर और राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह राजगढ़ में, सांसद सुधीर गुप्ता रतलाम में, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर में, राज्य मंत्री रामखिलावन पटेल सतना में, राज्य मंत्री अरविंद भदौरिया सीहोर में, सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन सिवनी में, सांसद मती हिमाद्री सिंह शहडोल में, राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार शाजापुर में, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर श्योपुर में.
मंत्री मती यशोधरा राजे सिंधिया और राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ शिवपुरी में, सांसद मती रीति पाठक सीधी में, सांसद अजय प्रताप सिंह सिंगरौली में, सांसद वीरेन्द्र कुमार टीकमगढ़ में, केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत और मंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में, मंत्री विजय शाह उमरिया में, सांसद रमाकांत भार्गव एवं मंत्री गोपाल भार्गव विदिशा में, मंत्री भूपेन्द्र सिंह दमोह में और सांसद राजबहादुर सिंह निवाड़ी में हितग्राहियों को खाद्यान्न पर्ची वितरित करेंगे।

निजी स्कूल प्रबंधकों पर बिखरे CM SHIVRAJ, कहा मनमानी फीस वसूला तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा…

सिंगरौली में एक साथ 6 आरक्षक कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story