अनूपपुर

कैबिनेट मंत्री बनते ही अनूपपुर के पूर्व विधायक बिसाहूलाल सिंह ने की विकास योजनाओं की बौछार, पढ़िए पूरी खबर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:25 AM GMT
कैबिनेट मंत्री बनते ही अनूपपुर के पूर्व विधायक बिसाहूलाल सिंह ने की विकास योजनाओं की बौछार, पढ़िए पूरी खबर
x
कैबिनेट मंत्री बनते ही अनूपपुर के पूर्व विधायक बिसाहूलाल सिंह ने की विकास योजनाओं की बौछार, पढ़िए पूरी खबरअनूपपुर: मध्यप्रदेश में शिवराज

कैबिनेट मंत्री बनते ही अनूपपुर के पूर्व विधायक बिसाहूलाल सिंह ने की विकास योजनाओं की बौछार, पढ़िए पूरी खबर

अनूपपुर: मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट में शामिल हुए अनूपपुर के पूर्व विधायक बिसाहूलाल सिंह ने कैबिनेट मंत्री बनते ही विकास की बौछार कर दी. आपको बता दे की बिसाहूलाल दिग्गज नेता माने जाते है और अपने एरिया में काफी वर्चस्व भी है. कांग्रेस सरकार से नाराज होकर भाजपा में आये बिसाहूलाल का कहना है की उन्होंने भाजपा इसलिए ज्वाइन की क्योकि हमारा विकास कार्य न रुके।

मध्यप्रदेश: अब गाडी चलाने के लिए नहीं रखना होगा ड्राइविंग लाइसेंस और कोई भी कागज, यह Yellow Card हुआ जारी, ऐसे करे अप्लाई

इन विकास कार्यो में लगी मुहर

अनूपपुर के पूर्व विधायक बिसाहूलाल सिंह ने 25 करोड़ 33 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मंत्री ग्राम परासी में 2 करोड़ 84 लाख 74 हजार की लागत ससे जमुना-परासी-धुरवासिन मार्ग, 99 लाख 46 हजार की आवर्धन नल जल योजना, जैतहरी में ५० लाख की सामुदायिक भवन, ५० लाख की बाजार कॉम्प्लेक्स निर्माण, २० लाख की स्कूल भवन निर्माण, १२ लाख की वार्ड क्रमांक 4 से 12 पहुंच मार्ग, ५ लाख की कॉलेज पहुंच मार्ग, ५ लाख की मुक्तिधाम में पेवर ब्लॉक कार्य, ५ लाख की लागत से वार्ड क्रमांक 6 से 11 को जोडऩे वाली पेवर ब्लॉक निर्माण, १० लाख की वार्ड क्रमांक 12 पीसीसी मार्ग, ६ लाख की वार्ड क्रमांक 6 में पेवर ब्लॉक निर्माण, १२ लाख की वार्ड क्रमांक 3 में मुक्तिधाम बाउंड्रीवाल निर्माण, ५ लाख वार्ड क्रमांक 9 में पानी की टंकी की बाउंड्रीवाल निर्माण सहित अन्य कार्यों का भूमि पूजन करेगें।

कैबिनेट से बाहर होने के बाद पहली बार REWA विधायक RAJENDRA SHUKLA ने तोड़ी चुप्पी, पढ़िए

जबकि छोहरी में 1 करोड़ 46 लाख 12 हजार की लागत की नल जल योजना, ग्राम तितरी पौड़ी में ३० लाख की उप स्वास्थ्य केंद्र, ६२ लाख की फुनगा में हायर सेकेंडरी भवन, ग्राम पोड़ी में 30.30 लाख लागत के उप स्वास्थ्य केंद्रों का भूमिपूजन करेंगे। इसी तरह अनूपपुर में अनूपपुर-पिपरिया-कांसा-दुधमनिया में ९ करोड़ ७ लाख ४० हजार की प्रधानमंत्री सडक़.

मध्यप्रदेश के अतिथि विद्वानों के लिए ये है बेहद जरूरी खबर, अभी नहीं पढ़ा तो…

दुलहरा में 30 लाख लागत के उपस्वास्थ्य केन्द्र, कांसा में 1 करोड़ 60 लाख 8 हजार लागत की नल जल योजना, ग्राम पयारी में १ करोड़ ११ लाख ३ हजार की नल जल योजना का भूमि पूजन,वहीं हरद में 1 करोड़ 8 लाख 82 हजार लागत की, धनगवां में 1 करोड़ 27 लाख की लागत की नल जल योजना, ग्राम चचाई के मौहारटोला में १ करोड़ १ लाख ८१ हजार की नल जल योजना, ३० लाख की उप स्वास्थ्य केन्द्र, ग्राम देवरी में कैबिनेट मंत्री द्वारा 1 करोड़ 18 लाख 92 हजार की लागत की नल जल योजना एवं ग्राम खोली में 30 लाख की लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र, डोंगरा टोला में ३० लाख की लागत का स्वास्थ्य केन्द्र का भूमि पूजन किया जाएगा। ये सारी योजनाएं ९ जुलाई से १२ जुलाई के बीच निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार कैबिनेट मंत्री द्वारा भूमिपूजन के रूप में किए जाएंगे।

Ex CM कमलनाथ को भाजपा के बागियों का इंतज़ार, दिग्विजय के गढ़ में ढूढ़ रहें हैं आलिशान बंगला

[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story