मध्यप्रदेश

MP: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 7 CMO की वेतन वृद्धि रोकी गयी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:25 AM GMT
MP: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 7 CMO की वेतन वृद्धि रोकी गयी
x
शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 7 CMO की वेतन वृद्धि रोकी गयी MP: आयुक्त नगरीय प्रशसन एवं विकास पी. नरहरि ने शासकीय कार्यों में

शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 7 CMO की वेतन वृद्धि रोकी गयी

MP: आयुक्त नगरीय प्रशसन एवं विकास पी. नरहरि ने शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 7 CMO (मुख्य नगरपालिका अधिकारियों) की एक-एक वेतन वृद्धि को अंसचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिये हैं। इनकी वेतन वृद्धि प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को समय पर राशि अंतरण नहीं करने के कारण रोकी गयी है।

MPBSE / बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार

प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् सुवासरा रमेशचन्द्र सतपुड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् तराना बन्ने सिंह सोलंकी, प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् हाटपिपल्या अशोक तिवारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् महेश्वर राजेन्द्र मिश्रा, तत्कालीन प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् गरोठ अशफाक खाँ, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद् पीथमपुर वी.एस. बघेल और प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद पचोर के.एल. कुंभकार की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गयी है। इसी तरह मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद चुरहट आनन्द मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा गया है।

चक्रव्यूह में फंस गए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री SHIVRAJ SINGH CHAUHAN, पढ़िए

मंत्रिमंडल: 2 डिप्टी CM और 25 नए मंत्री कल ले सकते है शपथ, मध्यप्रदेश में उलटफेर की संभावना तेज

CM SHIVRAJ की फ़र्ज़ी नोटशीट से डॉक्टर को बनाया रजिस्ट्रार

दिल्ली से नहीं लौटे Narottam, शिवराज लौट आए, पढ़िए पूरी खबर

[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story