रीवा ग्वालियर : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप करोसिया के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया है। झांसी रोड थाना पुलिस के अनुसार मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
वहीं महिला का कहना है कि वह ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी वहां अनूप करोसिया पहुंचे और उसे उसे लिफ्ट दे दी। गाड़ी में बैठते ही अनूप उसे सुनसान रास्ते में ले गया। चिरवाई इलाके में एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला की अनूप करोसिया के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।