मध्यप्रदेश

MP Assembly By-Elections 2020: अजय सिंह 'राहुल' समेत कई दिग्गजों को उप चुनाव में टिकट देने की तैयारी में कांग्रेस

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:22 AM GMT
MP Assembly By-Elections 2020: अजय सिंह राहुल समेत कई दिग्गजों को उप चुनाव में टिकट देने की तैयारी में कांग्रेस
x
MP Assembly By-Elections 2020: भोपाल। सिंधिया समर्थक विधायकों के इस्तीफे के बाद मध्यप्रदेश की 24 विधानसभा सीटों में उपचुनाव (MP Assembly By-

MP Assembly By-Elections 2020: भोपाल। सिंधिया समर्थक विधायकों के इस्तीफे के बाद मध्यप्रदेश की 24 विधानसभा सीटों में उपचुनाव (MP Assembly By-Elections 2020) होने हैं। डेढ़ साल बाद सत्ता जाने से आहात कांग्रेस (Congress) की नैया पार लगाने और सत्ता वापसी की जिम्मेदारी प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) को दी गई है। प्रशांत उपचुनावों में कांग्रेस के लिए मध्यप्रदेश में प्रचार प्रसार एवं रणनीति तय करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने अजय सिंह राहुल समेत कई दिग्गजों को टिकट देने का मन बना रही है और भाजपा और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इसका बदला लेने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

बिहार में नीतीश कुमार को जीत दिलाने में प्रशांत किशोर की अहम भूमिका रही है। पिछले विधानसभा (2018) चुनाव में भी प्रशांत ही कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने वाले मुख्य रणनीतिकार थे। कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभालने के लिए पार्टी ने तीन कंपनियों के प्रस्ताव पर विचार किया था।

MP में हेयर कटिंग सैलून और पार्लर खुलेंगे, पढ़िए पूरी खबर

हालांकि, इसमें प्रशांत किशर के नाम पर मुहर लगी है। भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस का वॉर रूम भोपाल में न होकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में होगा। कांग्रेस सिंधिया समर्थक नेताओं के खिलाफ बेहद मजबूत प्रत्याशी उतारने की रणनीति भी बना रही है। गौरतलब है कि कांग्र्रेस से बगावत कर कई विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे, जिससे उसकी सरकार गिर गई थी। इसके बाद भाजपा ने शिवराज के नेतृत्व में फिर सरकार बना ली थी।

दिग्गजों को घेरने की रणनीति

सुरखी से अजय सिंह

पार्टी नेताओं की मानें तो शिवराज सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ सुरखी से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह "राहुल भैया" को उपचुनाव लड़ाने पर विचार किया जा रहा है। इससे पहले भी अजय सिंह अपना गृृहक्षेत्र छोड़ 1993 में पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के खिलाफ भोजपुर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं।

MP के व्यापारियों की मदद के लिए SHIVRAJ सरकार का बड़ा बयान, तुरंत पढ़िए

सिलावट के खिलाफ गुड्डू

दूसरे मंत्री तुलसी सिलावट के खिलाफ पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू को लड़ाने पर कांग्रेस गंभीरता से विचार कर रही है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सांवेर सीट से गुड्डू पहले भी एकबार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस के ही टिकट पर भाजपा के प्रकाश सोनकर को विधानसभा चुनाव 1998 में हराया था। पिछले चुनाव में गुड्डू भाजपा में शामिल हो गए थे। पार्टी ने उनके बेटे अजय बोरासी को विधानसभा का टिकट दिया था।

सुवासरा से मीनाक्षी का नाम

इसी तरह मंदसौर की सुवासरा सीट से मीनाक्षी नटराजन को भी उपचुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के नेता तैयार कर रहे हैं। मीनाक्षी मंदसौर से सांसद भी रही हैं। इस सीट से कांग्रेस छोड़ने वाले हरदीप सिंह डंग इस उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी होंगे। डंग को नटराजन का ही समर्थक माना जाता था।

रामनिवास को भी उतारा जा सकता है मैदान में

कांग्रेस कद्दावर नेताओं को चुनाव में उतरने के क्रम में पूर्व मंत्री रामनिवास रावत के नाम पर भी विचार कर रही है। उन्हें पोहरी या करैरा सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। पोहरी से अशोक सिंह का भी नाम है। लोकसभा चुनाव में उन्हें पोहरी से ज्यादा वोट मिले थे। कुछ अन्य सीटों पर भी कांग्रेस दमदार प्रत्याशी उतार सकती है। बदनावर से क्षत्रिय और ग्वालियर में प्रद्युम्न सिंह तोमर के खिलाफ ब्राह्माण नेता को उतारने पर पार्टी विचार कर रही है।

MP में 10 से लेकर स्नातक कर चुके युवाओ के लिए आई सरकारी नौकरी, पढ़िए

दुल्हन कोरोना पॉजिटिव निकली तो मचा हड़कंप, ससुराल से पहुंची हॉस्पिटल

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story