मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में 17 मई के बाद होगा मंत्रिमंडल विस्तार, सीएम शिवराज ने दिए संकेत

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:22 AM GMT
मध्यप्रदेश में 17 मई के बाद होगा मंत्रिमंडल विस्तार, सीएम शिवराज ने दिए संकेत
x
मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें एक बार फिर तेज़ हो गई है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि वे इस संबंध में लगातार पार्टी आलाकमान

भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें एक बार फिर तेज़ हो गई है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि वे इस संबंध में लगातार पार्टी आलाकमान के संपर्क में हैं। लॉकडाउन 3 खत्म होने के बाद यानी 17 मई के बाद मंत्रिमंडल का स्वरूप बड़ा हो जाएगा।

शिवराज ने ये भी संकेत दिए कि मध्य प्रदेश में लॉकडाउन में इस बार थोड़ी नरमी बरती जा सकती है। सरकार का सारा ध्यान और प्रयास कोरोना की चेन तोड़ने पर है। इसके लिए जो भी जरूरी कदम होगा, वह उठाया जाएगा। उन्होंने कहा मेरे चौथे कार्यकाल का ये सबसे चुनौतीपूर्ण समय है।

1 करोड़ के गांजा की खेप के साथ 5 आरोपी पकड़ाएं, सतना पुलिस ने की कार्रवाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकेत दिए हैं कि 17 मई के बाद वो अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। वे लगातार पार्टी हाईकमान के संपर्क में हैं। 17 तारीख के बाद इस पर केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश संगठन से चर्चा की जाएगी और उसके बाद विस्तार होगा।

कोरोना संकट के बीच 23 मार्च को प्रदेश की चौथी बार कमान संभालने वाले शिवराज सिंह ने करीब 29 दिन तक अकेले ही सरकार चलाई थी। पिछले महीने मंत्रिमंडल गठन में सिर्फ 5 मंत्रियों को ही जगह दी गई है। मंत्रिमंडल का अब विस्तार होना है।

MP: मंत्री समूह ने 6 माह के निर्णयों की समीक्षा के लिये रिकार्ड तलब किये

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने माना कि मुख्यमंत्री के रूप में उनका ये चौथा कार्यकाल अब तक का सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। कोरोना संकट के बीच राज्य की कमान संभालने के एक घंटे के भीतर ही काम शुरू कर दिया था। ये अलग तरह की चुनौती है। कोरोना के सामने हाथ-पैर बंधे हुए हैं।

इंदौर जाना चाहता हूँ

उन्होंने बताया कि मैं इंदौर जाना चाहता हूं, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। ये कहा गया कि जहां हूं वही से काम करूं. संकट के समय अगर प्रदेश के लिए बेहतर काम कर पाया तो ये मेरे लिए धन्य हो जाने जैसा होगा।

गोविन्द सिंह के मंत्री बनने से इस बड़े नेता का कटा पत्ता, बीजेपी में बढ़ी अनबन

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook, Twitter,
WhatsApp
, Telegram, Google News, Instagram
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story