मध्यप्रदेश

MP के पूर्व कांग्रेस MLA डागा Corona पॉजिटिव, Digvijay Singh भी मिले थे, हड़कंप

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:21 AM GMT
MP के पूर्व कांग्रेस MLA डागा Corona पॉजिटिव, Digvijay Singh भी मिले थे, हड़कंप
x
MP के पूर्व कांग्रेस MLA डागा Corona पॉजिटिव, Digvijay Singh भी मिले थे, हड़कंपMP के पूर्व कांग्रेस विधायक जितेंद्र डागा भी Corona वायरस
MP के पूर्व कांग्रेस MLA डागा Corona पॉजिटिव, Digvijay Singh भी मिले थे, हड़कंप MP के पूर्व कांग्रेस विधायक जितेंद्र डागा भी Corona वायरस (कोविड-19) की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब उनके संपर्क में आए सभी लोगों की जांच करने में जुट गया है। डागा के घर पर ही गरीबों की रसोई का संचालन किया जा रहा था। इसका शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विज सिंह ने किया था। पिछले 15 दिन में डागा ने दिग्विजय समेत कांग्रेस के कई नेताओं से मुलाकात की थी।
ये हैं टॉप-10 बेस्ट कैमरा वाले स्मार्टफोन | Top 10 Best Camera Smartphones पूर्व विधायक के पुत्र अनुज डागा के अनुसार, उनके पिता ने स्वयं ही कोरोना जांच कराई थी। वे कुछ दिन से घर पर अलग कमरे में रह रहे थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद चिरायु अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डागा की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही डागा हाउस पर चल रही गरीबों की रसोई को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी पत्नी निशी डागा एवं पुत्र अनुज डागा के अलावा घर के कर्मचारियों एवं भोजन बनाने वालों के भी सैंपल लिए। पूरे परिवार को क्वारंटाइन कर दिया गया है। डागा हाउस के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। कंटेनमेंट क्षेत्र के बाहर पुलिस तैनात की गई है।
MP Primary School Teacher Eligibility Test-2020 : परिक्षा की तिथि PEB ने की घोषित 29 अप्रैल को दिग्विजय ने किया था रसोई का निरीक्षण भोपाल स्थित डागा हाउस पर रसोई का शुभारंभ 21 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया था। सिंह की डागा से काफी समय बातचीत हुई। वे 29 अप्रैल को भी रसोई का निरीक्षण करने आए थे। तब भी डागा से बात हुई थी। कांग्रेस नेता गोविंद गोयल, सिंह के निज सचिव सचिन वत्स, देवेंद्र सिंह राठौर, हुजूर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे नरेश ज्ञानचंदानी एवं सुधीर दुखंडे सहित अनेक कांग्रेस नेता डागा के संपर्क में रहे।
रोज 10 हजार लोगों का भोजन बना डागा की रसोई में आधुनिक मशीनों की मदद से रोज 10 हजार लोगों का भोजन बनता था। यह भोजन गरीबों तक पहुंचाने के लिए खुद डागा कई गांवों में भी गए। कांग्रेस कार्यकर्ता भी डागा के घर से भोजन एकत्रित कर गरीब एवं मजदूरों तक पहुंचाते थे।
Rewa: Sanjay Gandhi Hospital में 2 मरीजों की मौत, फीजर में रखा शव भारत में कोरोना के मामले 67 हजारे के पार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में अब कोविड-19 के कुल 67,152 मामले हो गए हैं और 2,206 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस बीच 20917 ठीक भी हो चुके हैं और इस समय देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस 44,029 हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 4213 नए मामले सामने आए हैं। [signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story