भोपाल

MP में शिवराज के बाद सबसे अधिक पॉवरफुल हुए नरोत्तम मिश्रा, जानिए कैसे !

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:20 AM GMT
MP में शिवराज के बाद सबसे अधिक पॉवरफुल हुए नरोत्तम मिश्रा, जानिए कैसे !
x
MP: शिवराज के बाद पॉवरफुल हुए नरोत्तम मिश्रा, जानिए कैसे !मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में विभागों का बंटवारा हो गया है

MP: शिवराज के बाद पॉवरफुल हुए नरोत्तम मिश्रा, जानिए कैसे !

MP में शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में विभागों का बंटवारा हो गया है। नरोत्तम मिश्रा को गृह के साथ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार में वे नंबर दो की भूमिका में भी होंगे।

तुलसी सिलावट को जल संसाधन विभाग मिला है। सिलावट कमलनाथ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। कमल पटेल को किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग दिया गया है। पीर्व सीएम उमा भारती के करीबी पटेल ने शिवराज सिंह के पिछले कार्यकाल में खनन घोटाले को लेकर कई खुलासे किए थे।

14 दोस्त हैदराबाद से पैदल जा रहें थें यूपी, 700 किमी तक किसी ने नहीं रोका, पर रीवा पुलिस ने पकड़कर…

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा सहकारिता विभाग गोविंद सिंह राजपूत देखेंगे। मीना सिंह मांडवे के पास आदिम जाति कल्याण विभाग होगा।

बता दें कि करीब एक महीने तक बिना कैबिनेट की सरकार के बाद मंगलवार को शिवराज मंत्रिमंडल में पांच लोगों को शामिल किया गया था। मंगलवार को इन मंत्रियों को संभागों की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद बुधवार सुबह राज्यपाल के अनुमोदन से इनके बीच विभागों का बंटवारा किया गया है।

तुलसी सिलावट को जल संसाधन विभाग सौंपा है, जबकि गोविन्द सिंह राजपूत को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के साथ—साथ सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी है। कमल पटेल को किसान कल्याण एवं कृषि विकास का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि मीना सिंह को आदिम जाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी है। चौहान ने कहा कि इन पांचों मंत्रियों को उनसे जुड़े विभागों के साथ—साथ कोविड—19 से जुड़ी अन्य जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। अपने पांच सदस्यीय मंत्रिपरिषद का मंगलवार को गठन करने के कुछ ही घंटों बाद कल मुख्यमंत्री चौहान ने कोरोना वायरस की महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए इन पांचों मंत्रियों को प्रदेश के दो—दो संभागों का प्रभार भी दिया है। उन्होंने कहा, ''नरोत्तम मिश्रा को भोपाल एंव उज्जैन संभाग, तुलसी सिलावट को इंदौर एवं सागर संभाग, कमल पटेल को जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग, गोविंद सिंह राजपूत को चंबल एवं ग्वालियर संभाग और मीना सिंह को रीवा एवं शहडोल संभाग का प्रभार सौंपा गया है।''

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story