मध्यप्रदेश

CORONAVIRUS पर MP के ज्योतिषी ने की बड़ी भविष्यवाणी, इस दिन से मिलेगी राहत

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:19 AM GMT
CORONAVIRUS पर MP के ज्योतिषी ने की बड़ी भविष्यवाणी, इस दिन से मिलेगी राहत
x
CORONAVIRUS पर MP के ज्योतिषी ने की बड़ी भविष्यवाणी, इस दिन से मिलेगी राहत CORONAVIRUS से कब मुक्ति मिलेगी? यह सवाल आज सभी के मन में है। एक

CORONAVIRUS पर MP के ज्योतिषी ने की बड़ी भविष्यवाणी, इस दिन से मिलेगी राहत

CORONAVIRUS से कब मुक्ति मिलेगी? यह सवाल आज सभी के मन में है। एक ओर दुनियाभर के वैज्ञानिक और डॉक्टर इसका कारगर इलाज ढूंढने में लगे हैं, वहीं देश-विदेश का शासन-प्रशासन नागरिकों को इस महामारी से बचाने और रोकथाम के प्रयासों में जुटा हुआ है। इस बीच, सवाल उन चार नगरों को ज्योतिषाचार्यों के सामने रखा, जहां समयानुसार कुंभ (सिंहस्थ) लगता है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है, ‘‘ये राहु का साल है। 14 अप्रैल से CORONAVIRUS का असर कम होना शुरू होगा। मई तक यह नियंत्रित हो जाएगा, लेकिन इसका असर सितंबर तक रहेगा।’’

CM SHIVRAJ का बड़ा ऐलान, बिन पात्रता पर्ची वालो को भी मिलेगा निशुल्क राशन

आइए जानते हैं उनकी रायः

सौ साल में पहली बार ऐसे हालात बने, यह ज्योतिष के लिए शोध का विषय

उज्जैन के पं. आनंद शंकर व्यास ने बताया कि 25-27 दिसंबर 2019 तक षडग्रही योग बना था। इससे CORONAVIRUS की शुरुआत हुई। इसके पहले फरवरी 1962 में अष्टग्रही योग बना था। 23 मार्च से मकर में मंगल का प्रवेश हो गया, जहां शनि, गुरु पहले से हैं। इससे महामारी फैली। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भीषण रूप दिखेगा। मई से राहत मिलेगी। सौ साल में ऐसे कोई ग्रह योग नहीं बने, जिनसे ऐसी स्थिति बनी हो। यह शोध का विषय है।

सोशल नेटवर्किंग से विंध्य के लोगो की मदद कर रहे पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, रीवा से लेकर मुंबई तक लोगो की मदद कर रहे…

भारत में अन्य देशों की तुलना में कम नुकसान, गुरु-शुक्र अच्छा फल देगा

हरिद्वार के डॉ. हरिदास शास्त्री ने बताया कि CORONAVIRUS से भारत में इतना नुकसान नहीं होगा, जितना अन्य देशों में हुआ है। इस बार देवी नाव पर सवार हो कर आई हैं, इसलिए शुभता की शुरुआत हो गई है। इस साल के राजा बुध हैं और मंत्री चंद्रमा। बुध और चंद्र के राज में घबराने की जरूरत नहीं है। इस वर्ष की कर्क लग्न की कुंडली का स्वामी चंद्र है। यानी रोग भय कम होगा। गुरु और सूर्य का परिवर्तन अच्छा फल देगा।

CORONAVIRUS : MP में 50 डरपोक डॉक्टरों ने एक साथ दिया इस्तीफा

6 मई के बाद ग्रहों के परिवर्तन से ही CORONAVIRUS से मुक्ति मिलने की संभावना काशी के प्रोफेसर रामचंद्र पांडे ने बताया कि CORONAVIRUS से राहत की शुरुआत 13 अप्रैल को मेष संक्रांति के साथ हो जाएगी। 14 अप्रैल से लोग राहत महसूस करेंगे। मेष संक्रांति की कुंडली भी अच्छे समय का संकेत कर रही है। सूर्य अपनी उच्च राशि में आएंगे तो उनका प्रभाव शुरू हो जाएगा। गुरु, मंगल व शनि की मकर में युति से अभी यह प्रभाव दिख रहा है। 6 मई से CORONAVIRUS का प्रभाव क्षीण होने लगेगा। असर सितंबर तक रहेगा।

4 मई को बदलेगी मंगल की राशि

जयपुर के पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि 11 मई 2020 को बृहस्पति के वक्री होने के बाद से इसका असर कमजोर होगा। 4 मई को मंगल भी राशि बदलेंगे। इसके बाद CORONAVIRUS का असर कम होना शुरू हो जाएगा।

ग्रह योगों के कारण स्थिति विकट

प्रयागराज के प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि 2020 का योग 4 है, जो राहु का अंक है। उथल-पुथल तो मचेगी ही। इस पर ग्रह योगों के कारण स्थिति विकट हो गई है। आने वाले समय में ग्रहों के और उथल-पुथल नजर आएंगे।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story