इंदौर

मध्यप्रदेश के इस अंचल में भी तेज़ी से फ़ैल रहा Corona का संक्रमण

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:19 AM GMT
मध्यप्रदेश के इस अंचल में भी तेज़ी से फ़ैल रहा Corona का संक्रमण
x
मध्यप्रदेश के इस अंचल में भी तेज़ी से फ़ैल रहा Corona का संक्रमण मालवा-निमाड़। खंडवा जिले में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5 हो गई ह

मध्यप्रदेश के इस अंचल में भी तेज़ी से फ़ैल रहा Corona का संक्रमण

मालवा-निमाड़। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में Corona के संक्रमण से पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5 हो गई है। इनमें से पहला मरीज 34 वर्ष का है, जिसे 3 दिन से बुखार था। उसका पिता सऊदी अरब से 12 मार्च को लौटा था। मरीज की हालत अभी स्थिर है। इसके माता-पिता के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि इसके अलावा खंडवा की मक्का मस्जिद में रुके हुए जमात के 17 में से 4 व्यक्ति भी पॉजिटिव पाए गए हैं। शेष की रिपोर्ट नेगेटिव है। ये कर्नाटक के रहने वाले हैं। इन सभी प्रकरणों की जानकारी मिलते ही इनके निवास व आसपास के स्थल को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने गुरुवार सुबह से टीम बनाकर सर्वे शुरू कर दिया है।

Coronavirus की डर से पाक ने भारत के आगे फैलाए हाथ, शोएब अख्तर बोले- मदद करोगे तो हमेशा याद रखेंगे

देवास में तीन मरीज

देवास जिले में 3 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें से एक हाटपिपलिया और 2 देवास शहर के है। संबंधित क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। देर रात आई रिपोर्ट में देवास के पीठा रोड निवासी एक महिला, नाहर दरवाजा क्षेत्र के एक व्यक्ति और हाटपिपलिया के शीतला माता मार्ग निवासी एक व्यक्ति को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने रहवासी इलाकों को सील किया और सैनिटाइजेशन का काम शुरू किया। रिपोर्ट के अनुसार तीनों ही केस में कांटेक्ट हिस्ट्री नहीं है।

INDORE में CORONA पॉजिटिव DOCTOR की मौत, पढ़िए

धार में भी मिला एक केस

धार में भी कोरोना वायरस का पहला मरीज सामने आया है। बख्तावर नगर मार्ग को सील कर दिया गया है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story