मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश Total Lockdown, CM बोले-अर्थव्यवस्था सुधारी जा सकती है, लोग मरे तो...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:19 AM GMT
मध्यप्रदेश Total Lockdown, CM बोले-अर्थव्यवस्था सुधारी जा सकती है, लोग मरे तो...
x
मध्यप्रदेश Total Lockdown, शिवराज बोले- अर्थव्यवस्था तो सुधारी जा सकती है, लोग मरे तो कैसे वापस लाएंगे भोपाल. राजधानी भोपाल में मंगलवार को संक

मध्यप्रदेश Total Lockdown, शिवराज बोले- अर्थव्यवस्था तो सुधारी जा सकती है, लोग मरे तो कैसे वापस लाएंगे

मध्यप्रदेश Total Lockdown भोपाल. राजधानी भोपाल में मंगलवार को संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 285 हो गया। कुल 21 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी तरफ, मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अहम बयान आया। उन्होंने लॉकडाउन बढ़ाने की संभावना से इनकार नहीं किया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में Total Lockdown लागू करने और नियम तोड़ने वालों पर एफआईआर का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, “अर्थव्यवस्था से ज्यादा जरूरी लोगों की जिंदगी है। अर्थव्यवस्था तो फिर से सुधारी जा सकती है। लेकिन, लोग मरेंगे तो उन्हें वापस नहीं लाया जा सकता। इसलिए, अगर जरूरत हुई तो लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। इसका फैसला परिस्थियों के आधार पर होगा।”

भोपाल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी और पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने के मामले भी बढ़ रहे हैं। यहां मिले 82 मरीजों में 34 तो सिर्फ स्वास्थ्य विभाग के हैं। सीएम ने सभी जिलों में Total Lockdown लागू करने और नियम तोड़ने वालों पर एफआईआर का आदेश दिया। संक्रमण छिपाना भी गंभीर अपराध होगा। मुख्यमंत्री ने पुराने भोपाल में पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने की बात कही है। दो पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।

LOCKDOWN हटने के बाद भी इन 7 राज्यों में रहेगा प्रतिबन्ध, पढ़िए

भोपाल: पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला

भोपाल में दो दिन से Total Lockdown है। पुलिस ने घरों में रहने की हिदायत दे रही है। सोमवार रात पुराने शहर में बाहर घूम रहे कुछ लोगों को पुलिस ने रोका। बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। मंगलवार दोपहर इन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। Total Lockdown से लोगों को जरूरी सामान मिलना बंद हो गया। किराना और दूध की सप्लाई भी बाधित हुई है।

रीवा: Total Lockdown का आदेश जारी

आज रात 12 बजे के बाद से रीवा भी Total Lockdown हो जाएगा। कलेक्टर ने आदेश जारी कर यह आदेश दिया है। Total Lockdown के दौरान सिर्फ दूध और मेडिकल की सुविधा ही मिल पाएगी, इसके अलावा किराना, सब्जी समेत सारी दुकाने बंद रहेंगी। रीवा में अभी तक एक भी पॉजिटिव केस नहीं पाए गए हैं। एहतियातन कलेक्टर समेत पूरा प्रशासन बचाव की पूरी तैयारी में जुटा हुआ है।

इंदौर: आज से दुकानों, सब्जी ठेलों से खरीदारी की तो जेल जाएंगे

कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस मंगलवार से सख्ती करेगी। पुलिस की गाड़ियां शहर में घूमेंगी। जो व्यक्ति बिना काम बाहर घूमता मिलेगा, किराना की दुकान खुली रखेगा या सब्जियां बेचता मिलेगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि जो इन दुकानों या ठेलों से खरीदारी करेगा, उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इसके लिए कलेक्टर मनीष सिंह ने सांवेर रोड स्थित श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के प्रथम तल को 30 दिन तक अस्थायी जेल घोषित किया है।

किराना की दुकानें खोलने, सब्जियां बेचने पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। शहर में 60 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की है। तिलक नगर पुलिस ने भी कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर छह पर केस दर्ज किया। इंदौर में अब तक 151 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यहां महामारी से मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। एक अच्छी खबर भी आई। सोमवार को कोरोना से जंग जीतकर 11 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए।

उज्जैन: टीआई और महिला संक्रमित

उज्जैन में दो और मरीज कोरोना संक्रमित पाए हैं। इनमें नीलगंगा टीआई और 65 साल की महिला शामिल है। टीआई के अंबर कॉलोनी में ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने की आशंका है। यहां कोरोना से संतोष वर्मा की मौत के बाद इस क्षेत्र को कोरोना प्रभावित क्षेत्र घोषित किया था। यहां पर टीआई की ड्यूटी थी। वहीं, दूसरी पॉजिटिव महिला की रविवार को इंदौर के एक निजी अस्पताल में मौत हो चुकी है। उसके परिवार के लोग 12 दिन पहले इंदौर में रिश्तेदार से मिलने गए थे। आशंका है कि वहीं से महिला संक्रमित हुई है क्योंकि जिस रिश्तेदार के यहां मिलने गए थे, वे भी पॉजिटिव पाए हैं। उज्जैन में अब 10 संक्रमित हो गए हैं।

मप्र में 285 कोरोना संक्रमित

मध्य प्रदेश में 285 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें एक पॉजिटिव यूपी के कौशांबी का रहने वाला है। इसके अलावा, इंदौर 151, भोपाल 82, मुरैना 12, जबलपुर 8, उज्जैन 13, खरगोन 4, बड़वानी 3, ग्वालियर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा और कटनी में 2-2, विदिशा, बैतूल, श्योपुर, होशंगाबाद में एक-एक संक्रमित मिला। अब तक इंदौर में 13, उज्जैन में 5, भोपाल, छिंदवाड़ा, खरगोन में एक-एक की मौत हो गई। इसमें इंदौर 14, जबलपुर 3, भोपाल 2, शिवपुरी और ग्वालियर में एक-एक मरीज स्वस्थ्य होने पर घर भेज दिया गया।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story