भोपाल

MP CORONAVIRUS : INDORE में 80 साल की महिला और 42 साल के व्यक्ति की मौत, कुल 11 संक्रमितों की मौत

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:18 AM GMT
MP CORONAVIRUS : INDORE में 80 साल की महिला और 42 साल के व्यक्ति की मौत, कुल 11 संक्रमितों की मौत
x
MP CORONAVIRUS INDORE में 80 साल की महिला और 42 साल के व्यक्ति की मौत कुल 11 संक्रमितों की मौत MP में शनिवार सुबह CORONA से तीन की जान

MP CORONAVIRUS : INDORE में 80 साल की महिला और 42 साल के व्यक्ति की मौत, कुल 11 संक्रमितों की मौत

MP में शनिवार सुबह CORONA से तीन की जान गई। इनमें दो INDORE और एक Chhindwara में मौत शामिल है। प्रदेश में अब तक कोरोनो से 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी। INDORE में एक 80 साल की महिला है, जबकि दूसरा 42 साल का व्यक्ति है। दोनों का ही इलाज एमवाय अस्पताल में चल रहा था। INDORE में CORONA से मरने वालों की संख्या 7 हो गई। छिंदवाड़ा में दो दिन पहले CORONA पॉजिटिव मिले 36 साल के युवक की शनिवार सुबह 5 बजे जिला अस्पताल में मौत हो गई। यह जिले में CORONA से पहली मौत है। युवक के पिता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब तक INDORE 7, उज्जैन दो और एक खरगोन में मौत हो चुकी।

Chhindwara में 36 साल का युवक INDORE में वाणिज्यकर विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर था, वह तीन दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। गुरुवार को रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, रात को 12 बजे उसकी तबियत बिगड़ी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, इसके बाद मेडिकल स्टाफ ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तबियत बिगड़ती चली गई और सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई। युवक की पिता की CORONA रिपोर्ट भी शुक्रवार की रात पॉजिटिव आई है, उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी और बच्चे अभी INDORE में हैं।

परिजन को होम क्वारैंटाइन किया

Chhindwara के अपर कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया कि युवक की पत्नी और बच्चों को जानकारी भेजी गई है। युवक की बुआ, चाची और बहनों को भी होम क्वारैंटाइन किया गया है।

मप्र : अब CORONA पॉजिटिव की संख्या 165 हुई

प्रदेश में CORONA के 45 नए मामले सामने आए। सबसे ज्यादा INDORE में 26 (5 बेटमा के शामिल) पाए गए। इनमें एक ही परिवार का 12 साल का लड़का और साढ़े तीन साल की बच्ची भी शामिल है। BHOPAL में भी छह और पॉजिटिव मिले हैं। इनमें चार जमाती, एक पुलिस आरक्षक और 19 वर्षीय एक युवक है। यहां अब 15 काेरोना पाॅजीटिव हो गए हैं। अब प्रदेश में 164 CORONA संक्रमित हो गए हैं। इसमें अकेले INDORE में 115 मरीज शामिल हैं।

मप्र में मरने वालों की संख्या 11 हुई
  • 24 मार्च - उज्जैन की रहने वाली 65 वर्षीय महिला की मौत।
  • 25 मार्च - इंदाैर के रानीपुरा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ा।
  • 27 मार्च - उज्जैन में 34 साल के बैटरी व्यवसायी की मौत। इनकी रिपोर्ट मौत के दो दिन बाद पॉजिटिव आई।
  • 29 मार्च - खरगोन के 62 वर्षीय बुजुर्ग की माैत। इनकी रिपाेर्ट मौत के दो दिन बाद आई
  • 30 मार्च - INDORE के चंदन नगर की 49 वर्षीय जरीन बी ने दम तोड़ा।
  • 30 मार्च - INDORE एमआर-9 की राजकुमार कॉलोनी के 41 वर्षीय युवक की मौत।
  • 02 अप्रैल - INDORE मोती तबेला निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की एमवाय अस्पताल में मौत हुई
  • 02 अप्रैल - INDORE खजराना क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा।
  • 04 अप्रैल - INDORE एमवाय अस्पताल में भर्ती 80 साल की महिला।
  • 04 अप्रैल - INDORE एमवाय अस्पताल में भर्ती 42 साल का पुरुष।
  • 04 अप्रैल - Chhindwara जिला अस्पताल में भर्ती 33 साल के युवक की मौत।
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story