रीवा

अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए विवेक तन्खा ने दी 15 लाख 22 हजार की राशि- Rewa News

Manoj Shukla
28 Jun 2021 9:56 PM GMT
अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए विवेक तन्खा ने दी 15 लाख 22 हजार की राशि- Rewa News
x
रीवा। अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए विवेक तन्खा ने 15 लाख 22 हजार रूपए की राशि प्रदान की है।

रीवा। अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए विवेक तन्खा ने 15 लाख 22 हजार रूपए की राशि प्रदान की है। जिसकी जानकारी कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग रीवा के विंध्य संयोजक एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर दी है। विज्ञप्ति में एडवोकेट द्वय ने बताया है कि बीते दिनों मानवाधिकार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा रीवा आए हुए थे।

जहां वह अधिवक्ताओं की समस्यों से रूबरू हुए। समस्या में श्री तन्खा ने पाया कि शेड एवं टायलेट विशेष जरूरत है। लिहाजा श्री तन्खा ने अधिवक्ता शेड एवं टायलेट काॅम्पलेक्स निर्माण के लिए 15 लाख 22 हजार रूपए राशि की सहायता प्रदान की है। उक्त अनुमोदन की जानकारी रीवा कलेक्टर को भी प्रेषित की गई है। साथ ही कलेक्टर महोदय से अनुरोध किया गया है उक्त कार्य को प्राथमिकता से आरंभ कराया जाए। अधिवक्ता हित में किए गए इस कार्य से रीवा के अधिवक्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

Next Story