मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश की जनता जरूर पढ़े ! कैसे थर्ड स्टेज में फैलता है कोरोना, JABALPUR के 4 मरीज़ो के कारण MP में आ सकता है थर्ड स्टेज...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:17 AM GMT
मध्यप्रदेश की जनता जरूर पढ़े ! कैसे थर्ड स्टेज में फैलता है कोरोना, JABALPUR के 4 मरीज़ो के कारण MP में आ सकता है थर्ड स्टेज...
x
भोपाल/ तीसरे स्टेज में कोरोना विकराल रूप धारण कर लेता है। फिर मेडिकल साइंस यह पता लगाने में असफल हो जाता है

भोपाल/ तीसरे स्टेज में कोरोना विकराल रूप धारण कर लेता है। फिर मेडिकल साइंस यह पता लगाने में असफल हो जाता है कि इसका सोर्स क्या है।

भारत में भी अब कोरोना पॉजिटिव के जो नतीजे आ रहे हैं, उससे यहीं संकेत मिल रहे हैं कि हम तीसरे स्टेज में जा रहे हैं। इसलिए आपको इससे अगर बचना है तो अपने आप घर में कैद करें।

आइए हम आपको आसान भाषा में समझाते हैं कि हमलोग कोरोना के थर्ड स्टेज में पहुंचते कैसे हैं और लॉक डाउन से यह रुकेगा कैसे। मध्यप्रदेश में थर्ड स्टेज की आहट हो गई है। दो केस इस कड़ी में मिले भी हैं। उन्हीं दो केसों के उदाहरण देकर समझाते हैं कि कैसे थर्ड स्टेज में कोरोना फैलता है।

ऐसे फैलता है थर्ड स्टेज में कोरोना

मध्यप्रदेश के जबलपुर में कोरोना का चार मरीज सबसे पहले पॉजिटिव मिले। इनमें सभी का ट्रैवेल हिस्ट्री हमें पता था कि तीन दुबई और एक स्वीटजरलैंड से आया था। दुबई से आए लोगों ने खुद को होम आइसोलेशन में नहीं रखा। दुबाई से आने वाले लोगों में सर्राफा व्यापारी शामिल थे। वहां से लौटने के बाद वह अपने दुकान पर जाते रहे।

दुकान पर जाने के दौरान इस सर्राफा व्यापारी के संपर्क में तो सैकड़ों लोग गए। साथ ही दुकान में काम करने वाले कर्मचारी भी आए। सर्राफा व्यापारी टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव निकला। उसके बाद दोनों सेल्समैन की जांच करवाई गई, वो दोनों भी पॉजिटिव निकले। यहां तो स्वास्थ्य विभाग को पता है कि एक विदेश से आया। दो लोग उसके संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए।

अब इन दोनों लोगों से कितने लोग मिले इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। इनके जरिए कोई और संक्रमित हुआ होगा। उनसे बीमारी किसी और में फैलेगी। ऐसे में डॉक्टरों के लिए सोर्स पता करना मुश्किल हो जाता है। साथ ही मामले बेकाबू हो जाते हैं और बढ़ने लगते हैं। फिर पता लगाना मुश्किल हो जाता है। देश के कई राज्यों में ऐसे मामले सामने आने लगे हैं।

लॉक डाउन से कैसे रुकेगा

लॉक डाउन से स्टेज थर्ड को रोकने में बहुत हद तक कामयाबी मिलेगी। क्योंकि इस दौरान आदमी घर में बंद रहेगा। अज्ञात सोर्स भी घर में बंद रहेगा। वह अगर बीमार पड़ेगा तो अस्पताल पहुंचेगा। बहुत ज्यादा संक्रमण फैलेगा तो उसके घर लोग बीमार होंगे। लेकिन शहर के लोग बच जाएंगे। साथ ही उसकी पहचान भी हो जाएगी कि अज्ञात सोर्स कौन है। अगर लॉक डाउन नहीं होता तो यह बीमारी पूरे शहर में फैलेगा।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story