मध्यप्रदेश

बड़ी खबर : जनसंपर्क मंत्री PC SHARMA का बड़ा बयान, भाजपा के 2 विधायक ह​मारे साथ : MP NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:15 AM GMT
बड़ी खबर : जनसंपर्क मंत्री PC SHARMA का बड़ा बयान, भाजपा के 2 विधायक ह​मारे साथ : MP NEWS
x
भोपाल। मध्य प्रदेश की में चल रही भाजपा बनाम कांग्रेस की राजनीति लड़ाई रूकने का नाम नहीें ले रही है। कभी भाजपा के द्वारा कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश की में चल रही भाजपा बनाम कांग्रेस की राजनीति लड़ाई रूकने का नाम नहीें ले रही है। कभी भाजपा के द्वारा कांग्रेस के विधायको को लेकर बयान देती है कि उनके कई विधायक हमारे संपर्क में है तो कभी कांग्रेस के नेता बयान देते है कि भाजपा के विधायक हमारे साथ है। मप्र में चल रही सियासी उठापटक के चलते कांग्रेस सरकार के मंत्री ने दावा किया है कि भाजपा के दो विधायक हमारे साथ है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का दावा है कि बीजेपी के दो विधायक कांग्रेस के साथ हैं और कुछ अन्य सदस्य भी संपर्क में हैं। । जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा सीएम कमलनाथ बागी विधायकों से मिलने बेंगलुरु भी जा सकते हैं।

सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि बेंगलूरू में बंधक बनाए गए विधायकों से मिलने नहीं दिया जा रहा है ये गलत है। बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर सीएम कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विधायकों ने सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया। निंदा प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने और धन्यवाद प्रस्ताव विधायक आरिफ मसूद ने रखा था।

इस लिए पहुंचे थे सीएम हाउस आप को बता दे कि बुधवार की सुबह पूर्व सीएम दिग्विजय बेंगलुरु पहुंचे। बेंगलुरु पहुंचने के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय उस होटल पहुंचे जहां सिंधिया समर्थक विधायक रूके है। पूर्व सीएम दिग्विजय जैसे ही होटल के पहुंचे तो पुलिस ने उनको रोक लिया। तब पूर्व सीएम दिग्विजय धरने पर बैठ गए। जब पुलिस ने धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया तो दिग्विजय ने कहा, ''बेंगलुरु में तो भाजपा की सरकार है।

पुलिस भी उन्हीं के इशारे पर काम कर रही है। मुझे तो भाजपा के राज में भी उनकी पुलिस के बीच डर नहीं लग रहा। लेकिन भाजपा नेताओं को किस बात का डर है, क्या वे खुद अपनी पुलिस से डर रहे हैं? मैं यहां गांधीवादी तरीके से अपने विधायकों से मिलने आया हूं। पूर्व सीएम दिग्विजय ने कहा कि 5 विधायकों से मेरी बात हुई तो उन्होंने बंधक होने की जानकारी दी। होटल में 24 घंटे पुलिस का पहरा है। विधायकों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story