मध्यप्रदेश

Big News: दिग्विजय समेत कई कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, हड़कंप

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:14 AM GMT
Big News: दिग्विजय समेत कई कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, हड़कंप
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

बेंगलुरू/भोपाल. मध्यप्रदेश की सियासत में उथल-पुथल मची हुई है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोत, विधायक आरिफ मसूद समेत कई बड़े नेता रमाडा होटल में ठहरे कांग्रेस के 16 बागी विधायकों को मनाने के लिए बेंगलुरू पहुंचे। बताया जा रहा है कि कर्नाटक पुलिस ने दिग्विजय सिंह को होटल के अंदर जाने से रोक दिया जिसके बाद दिग्विजय सिंह होटल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

बुधवार सुबह पहुंचे बेंगलुरू
दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेताओं के साथ बुधवार सुबह-सुबह ही बेंगलुरु पहुंचे। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने एयरपोर्ट में उनकी अगवानी की। कांग्रेस नेता एयरपोर्ट से सीधे रमाडा होटल पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें होटल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। दिग्विजय इससे नाराज होकर बाहर ही धरने पर बैठ गए। अभी मध्य प्रदेश के 22 कांग्रेसी विधायक रामदा होटल में ठहरे हुए हैं। कांग्रेस के 22 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने 6 विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं जबकि 16 विधायकों के इस्तीफे अभी भी विचाराधीन हैं।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story