रिलेशनशिप

शादी करने विचार न हो तो इस तरह बहाने बनाती है लड़कियां, पैरेंट्स को माननी पड़ती है बात

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:26 AM GMT
शादी करने विचार न हो तो इस तरह बहाने बनाती है लड़कियां, पैरेंट्स को माननी पड़ती है बात
x
हमारे देश में अगर लड़की 18 और लड़का अगर 21 साल का हो गया है तो घर-परिवार में शादी की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं।

Marrage

हमारे देश में अगर लड़की 18 और लड़का अगर 21 साल का हो गया है तो घर-परिवार में शादी की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं। लड़का होने पर बहू लाने की बात होने लगती है वहीं अगर लड़की है तो लड़के की तलाश शुरू हो जाती हैं। मां लड़की को घर-गृहस्थी के कार्य सीखने के लिए प्रेसर डालना शुरू कर देती है। लेकिन लड़कियां शादी-ब्याह के चक्कर में फंसने से दूर ही भागती है। वह तरह-तरह के बहाने बनाती हैं। शादी-ब्याह के चक्कर में फंसकर वह अपनी आजादी को गवाना नहीं चाहती हैं। लिहाजा वह पैरेंट्स के सामने कई तरह की बातें रखती हैं। जिससे उनके पैरेंट्स मान जाते हैं और उन्हें कुछ दिन और इस बंधन से मुक्त रहने का मौका मिल जाता है।

आगे करनी है पढ़ाई

अगर किसी को शादी-ब्याह न करनी हो तो पढ़ाई से अच्छा बहाना कोई हो ही नहीं सकता हैं। क्योंकि पढ़ाई का नाम सुनते ही पैरेंट्स अक्सर पीछे हट जाते हैं। एक रिसर्च की माने तो इस तरह के बहाने लड़कों से ज्यादा लड़कियां बनाती हैं। लड़कियां कहती है कि अभी मेरी उम्र ही क्या हैं। मुझे आगे की पढ़ाई करनी है। शादी बाद में कर देना। कई बार शादी का नाम सुनते ही लड़कियां घबरा जाती है और वह इससे बचने के लिए न चाहते हुए भी आगे की पढ़ाई शुरू कर देती हैं।

आत्मनिर्भर बनना

पहले के समय और अब के समय में काफी अंतर आ गया हैं। आजकल की लड़कियां पति पर निर्भर नहीं रहना चाहती हैं। वह सेल्फ डिपेंड रहना चाहती हैं। वह चाहती है कि अपनी जरूरतों को पूरी करने के लिए किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े। लिहाजा वह शादी से पहले आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं। इसलिए शायद वह शादी से दूर भागती हैं।

Money हासिल करना चाहती है लक्ष्य

बहुत सारी लड़कियों के कुछ सपने होते हैं। वह जीवन में कुछ बड़ा करना चाहती हैं। जिसे लेकर वह अपना विचार पैरेंट्स के सामने खुलकर रखती हैं। पैरेंट्स उनकी बात को मान भी लेते हैं। शादी को लेकर उन्हें लगता है कि वह बंधन में बंध जाएगा और वह अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएगी। इसलिए वह जब तक लक्ष्य को हासिल न कर लें तब वह शादी से दूर ही भागती हैं।

Love Vs Arrange Marriage / जानिए कौन सी है अच्छी, किस में ज्यादा खुश हैं कपल, यहाँ जानिए…

पुराना प्यार

जिन घरों में रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बातें होती हैं। वहां लड़कियां अपने पैरेंट्स से खुलकर कहती है कि वह अभी शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं। वह अपने पुराने प्यार को भूल नहीं पा रही हैं। लिहाजा उन्हें अभी शादी नहीं करनी हैं। ऐसे में उनके पैरेंट्स डर जाते हैं कि कही लड़की कोई गलत कदम न उठा लें। और शादी की जिद छोड़ देते हैं।

लव मैरिज

अक्सर शादी न करने को लेकर लड़कियां अपने पैरेंटस के सामने खुलकर बोलती है कि उन्हें अरेंज मैरिज नहीं करनी हैं। वह लव मैरिज करेगी। इसलिए अभी उनके पसंद का कोई लड़का मिला नहीं हैं। जब मेरे सपनों का राजकुमार मिल जाएगा तब वह बता देगी। वह किसी ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं कर सकती जिसे वह जानती ही नहीं। कई बार पैरेंट्स को लड़की की इस बात को भी माननी पड़ती हैं और वह शादी की बात कुछ समय के लिए रोक देते हैं।

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story