मध्यप्रदेश

एक तरफा प्यार और बाद में जबरन शादी का दबाव, लव जिहाद का मामला दर्ज....

खंडवा। लव जिहाद का कानून प्रभाव में आने के बाद आये दिन मामले दर्ज हो रहे हैं। हाल के दिनों में मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मूंदी इलाके में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। जिसमें लडकी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार मूंदी इलाके के पीपल कोटा गांव के सलमान नाम के युवक ने गांव की एक लडकी से एकतरफा प्यार करता था। वह लडकी को परेशान करने के साथ ही धमांतरण कर शादी करने का दबाव बना रहा था। ऐसे में परिजनों ने परेशान होकर पहले तेा लडकी को उसके मामा के घर भेज दिया।

बताया जाता है कि बाद में आरोपी सलमान भी लडकी के मामा के घर पहुंच गया। इस तरह की हो रही की परेशानी को देखते हुए परिजनों ने पुलिस की सहायता लेने का मन बनाया। और बाद में पुलिस थाने मे जाकर शिकायत दर्ज करवा दी।

बताया जाता है कि लड़की की शिकायत पर पुलिस ने युवक खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश के तहत आये दिन मामले दर्ज हो रहे है।

Next Story