लाइफस्टाइल

पुरूषों के सीने के आकार से जानिए कैसा होता है उनका स्वभाव!

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:47 AM GMT
पुरूषों के सीने के आकार से जानिए कैसा होता है उनका स्वभाव!
x
पुरूषों का सीना उनकी शरीर की बनावट के अनुसार अलग-अलग आकार का होता हैं। किसी का सीना समतल होता है तो किसी का चैड़ा, किसी का उभार वाला सीना

पुरूषों के सीने के आकार से जानिए कैसा होता है उनका स्वभाव!

पुरूषों का सीना उनकी शरीर की बनावट के अनुसार अलग-अलग आकार का होता हैं। किसी का सीना समतल होता है तो किसी का चैड़ा, किसी का उभार वाला सीना होता हैं तो किसी के सीने में जमकर बाल होते हैं। समुद्र शास्त्र में पुरूषों के सीने के बारे में विस्तार से बताया हैं। इन सीनों के आधार पर पुरूषों का स्वभाव कैसा होता है इसके बारे में आज हम विस्तार से जानेंगे। ऐसे में अगर आप भी व्यक्ति के सीने के आकार पर उनके स्वभाव के बारे में जानना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके काम की हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं समुद्र शास्त्र अनुसार पुरूषों के सीने के बारे में।

पुरूषों के सीने के आकार से जानिए कैसा होता है उनका स्वभाव!

समतल सीना

समुद्र शास्त्र की माने तो जिन पुरूषों का सीना समतल होता हैं ऐसे पुरूष धन की ओर से काफी सम्पन्न होते हैं। लेकिन यह पुरूष स्वभाव से सामाजिक न होकर व्यवहारिक होते हैं। जबकि दूसरी ओर इन पुरूषों के अंदर मौलिकता की कमी दिखाई देती हैं। ऐसे पुरूष अपने परिवार से ज्यादा अपने काम पर ध्यान देते हैं। जिसके चलते कई बार ऐसे लोगों का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा भी हो जाता है। साथ ही ऐसे पुरूष अपने परिवार को पूरी सुख-सुविधा देने का प्रयास करते हैं।

अत्यधिक उभार वाला सीना

समुद्र शास्त्र की माने तो जिन पुरूषों के सीने में अत्यधिक उभार होता है ऐसे पुरूषों को सभी प्रकार का सुख प्राप्त होता है। ऐसे पुरूष साहसी, पराक्रमी तो होते ही है साथ ही काफी मेहनती भी होते हैं। समुद्र शास्त्र की माने तो ये पुरूष काफी भावुक भी होते हैं। लेकिन ये अपनी भावुकता किसी के सामने प्रकट नहीं करते हैं। इन पुरूषों का जीवनसाथी इनसे अत्यधिक प्रेम करता है। लेकिन ये पुरूष छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा जल्दी हो जाते हैं जो इनका सबसे बड़ा अवगुण भी समझा जाता है।

सीन में बाल

समुद्र शास्त्र की माने तो जिन पुरूषों के सीने में अत्यधिक बाल होते हैं, उसे बेहद ही शुभ लक्षण माना गया है। ऐसे पुरूष बेहद भाग्यशाली होते हैं। इन्हें जीवन में ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती है। इन पुरूषों को जीवन की सभी सुख-सुविधाएं सहज ही मिल जाती है। इन पुरूषों में जो सबसे बड़ा गुण होता है वह है इनका दयालू स्वभाव। ये पुरूष बेहद दयालू होने के साथ ही बिना वजह किसी से झगड़ा भी नहीं करते हैं। पुरूषों के सीने में बाल होना एक शुभ लक्षण माना जाता है।

सीने में बिना बाल के पुरूष

समुद्र शास्त्र की माने तो जिन पुरूषों के सीने में बाल नहीं होते हैं ऐसे पुरूष विश्वासपात्र नहीं होते हैं। इस प्रकार के पुरूष काफी मतलबी किस्म के होते हैं। इन पुरूषों को लेकर बताया जाता है कि ये कभी भी किसी को धोखा दे सकते हैं। इन पुरूषों में व्यवहार कुशलता की काफी कमी दिखाई देती है। इनके स्वभाव के कारण लोग इन्हें कम पसंद करते हैं। ऐसे पुरूष सामान्य जीवन व्यतीत करते हैं और कभी तरक्की नहीं कर पाते हैं। शायद यही वजह है कि स्वप्न शास्त्र में सीने में बाल न होना अशुभ लक्षण बताया गया है।

चैड़े सीने वाले पुरूष

समुद्र शास्त्र की माने तो पुरूषों के सीने चैड़े होते हैं वह अत्यंत साहसी होते हैं। ये काफी मेहनती भी होते हैं। यह जीवन में सफलता अपनी मेहनत के दम पर ही पाते हैं। साथ ही इन पुरूषों में बुद्धि बल भी काफी होता है। जिससे यह अपने पराक्रम एवं बुद्धि का उपयोग करके जीवन में सफलता प्राप्त कर ही लेते हैं। ये पुरूष जीवन के संघर्ष से कभी नहीं घबराते है।

Madhuri Dixit पति की इस बात पर छिड़कती है जान, क्या आपके पार्टनर में हैं ये खूबी!

कठोर सीने वाले पुरूष

समुद्र शास्त्र की माने तो जिन पुरूषों का सीन कठोर होता हैं। ऐसे पुरूष सुख तो बहुत भोगते हैं, लेकिन ऐसे पुरूषों में अहंकार काफी होता है। ये पुरूष अपने के आगे दूसरों को कुछ नहीं मानते हैं। ऐसे पुरूषों के पास पैसों की कमी नहीं होती है, जीवन के सभी सुखों से ये परिपूर्ण होते हैं। इनके अंदर अहम इतना होता है कि ये अपने जीवनसाथी को भी कुछ नहीं समझते हैं।

इसी अवगुण के कारण लोग इन्हें पसंद नहीं करते हैं। ऐसे ही जीवन में इन्हें अहंकार के चलते मान-सम्मान की प्राप्ति भी नहीं हो पाती है। इसी तरह उंचे सीने वाले पुरूषों का जीवन काफी संघर्षमय रहता हैं। इनकी अकाल मृत्यु का योग रहता है साथ ही यह जीवन में कुछ भी आसानी से नहीं प्राप्त करते हैं। ऐसे पुरूषों की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती हैं। समाज भी इन पुरूषों को हीन भावना से देखता हैं। इन पुरूषों का पूरा जीवन संघर्ष में ही व्यतीत होता है। शायद समुद्र शास्त्र में ऐसे सीने को शुभ नहीं माना गया है।

नोरा फतेही कभी करती थी इस शख्स से बेइंतहा मोहब्बत, मिला था प्यार में धोखा, आज करती है पहचानने से इंकार

Rajesh Khanna अपनी को-एक्ट्रेस की शादी की बात सुन हो गए थे खफा, फिर पत्नी डिंपल ने कह दिया था कुछ ऐसा

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story