लाइफस्टाइल

सेहत से भरपूर है भींगे चने, इस तरह के मिलते है लाभ

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:40 AM GMT
सेहत से भरपूर है भींगे चने, इस तरह के मिलते है लाभ
x
भीगें चने सेहत से भरपूर है। इसका उपयोग करके आप अपने शरीर को मजबूत बना सकते है। विशेष बताते है कि सर्दियो में भीगें चने शरीर के लिए कई

सेहत से भरपूर है भींगे चने, इस तरह के मिलते है लाभ

भोपाल। भीगें चने सेहत से भरपूर है। इसका उपयोग करके आप अपने शरीर को मजबूत बना सकते है। विशेष बताते है कि सर्दियो में भीगें चने शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और दूसरे मिनरल्स होते हैं, जो आपके शरीर को भरपूर प्रोटीन देते रहते हैं।

सेहत से भरपूर है भींगे चने, इस तरह के मिलते है लाभ

खून की कमी को करता है दूर

अपनी डाइट में भीगे हुए चने को शामिल करके खून की कंमी को दूर कर सकते हैं। भीगा हुआ चना खाने से आयरन मिलता है।

कैंसर का खतरा होता है कंम

सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। चने में ब्यूटिरेट नाम का फैटी एसिड पाया जाता है, जो कैंसर को जन्म देने वाली कोशिकाओं का समाप्त करने में मदद करता है।

वजन रखता है कंट्रोल

चना वजन को कंट्रोल करता हैं। चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स नाम का एक तत्व पाया जाता है, जो भूख को कम करता है।

आंखों के लिए लाभकारी

चने में बी-कैरोटीन तत्व पाया जाता है। यह आंखों की कोशिकाओं की रक्षा करता है. जिससे आंख की देखने की क्षमता स्वस्थ्य बनी रहती है।

कंट्रोल रहता है ब्लड शुगर

चना ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है। चना फाइबर व प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जिससे इस बीमारी के खतरे को रोकता है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story