लाइफस्टाइल

Tulsi Vivah: कन्यादान का मुहूर्त आज, जिन दम्पत्ति के पुत्री नही वे करते यह रस्म

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:39 AM GMT
Tulsi Vivah: कन्यादान का मुहूर्त आज, जिन दम्पत्ति के पुत्री नही वे करते यह रस्म
x
तुलसी विवाह: प्रबोधनी एकादशी बुधवार को मनाई जा रही है। यह पर्व बिना पुत्री वाले माता-पिता के लिए काफी अंहम होता हैं।

Tulsi Vivah: कन्यादान का मुहूर्त आज, जिन दम्पत्ति के पुत्री नही वे करते यह रस्म

Tulsi Vivah: प्रबोधनी एकादशी बुधवार को मनाई जा रही है। यह पर्व बिना पुत्री वाले माता-पिता के लिए काफी अंहम होता हैं। कारण यह कि इस तिथी पर कई ऐसे परिवार है जो कि वे तुलसी विवाह करके कन्यादान की रस्म को पूरा करते है।

कन्यादान का है बड़ा महत्व

हिन्दु परिवार में कन्यादान को महादान के रूप में पूजा गया है। यही वजह है कि इस तिथी पर तुलसी विवाह करके कन्यादान का पुण्य लाभ ऐसे दम्पत्ति लेते है। शास्त्र के जानकारों के मुताबिक भगवान विष्णु के अवतार शालिंग राम का विवाह तुलसी के साथ हुआ था। जिसके चलते इस दिन तुलसी विवाह का विशेष महत्वं है।

अब बजेगी शहनाई

तुलसी विवाह के साथ ही विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगे। जिससे मांगलिक कार्य चालू हो जाएगे। शुभ लग्न में लोग अपने बेटा-बेटियो के विवाह का आयोजन करेगे।

लंदन जायेगा देशी कुत्ता, विदेशी व्यक्ति ने लिया गोद, पढ़िए पूरी खबर..

नींद से जगेगे भगवान

शास्त्र के जानकारो की माने तो प्रबोधनी एकादशी से भगवान अपनी नीद सैया का त्याग करके भ्रमण करते है। दरअसल भगवान चर्तुमास यानि वर्षो काल के चार महिने तक आराम करके नीद्र में रहते हैं। उनके जगने के बाद तुलसी विवाह से धार्मिक एवं अन्य आयोजन शुरू हो जाते है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story