लाइफस्टाइल

औषधीय गुणों से भरपूर है सिंघाड़ा, सर्दियों के मौसम में सेवन से मिलते है गजब के फायदें

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:38 AM GMT
औषधीय गुणों से भरपूर है सिंघाड़ा, सर्दियों के मौसम में सेवन से मिलते है गजब के फायदें
x
सिंघाड़ा सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में बड़ी मात्रा में उपलब्ध हो जाता हैं। सर्दियों के मौसम में सिंघाड़ा के सेवन से गजब के

औषधीय गुणों से भरपूर है सिंघाड़ा, सर्दियों के मौसम में सेवन से मिलते है गजब के फायदें

सिंघाड़ा सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में बड़ी मात्रा में उपलब्ध हो जाता हैं। सर्दियों के मौसम में सिंघाड़ा के सेवन से गजब के फायदे मिलते हैं। सिंघाड़े में कई तरह के औषधीय गुण होते है जो स्वास्थ्य के हिसाब से बेहद ही शानदार होते हैं। सिंघाड़ा एंटी आॅक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी कैंसर, एंटी फंगल माना जाता है। सिंघाड़ांे का सेवन कई तरह की बीमारियों को दूर भगाने में काफी सहायक होता है।

अस्थमा

सिंघाड़ा अस्थमा रोगियों के लिए बेहद ही लाभकारी माना गया है। जिस किसी को भी सांस संबंधी समस्या है उसे नियमित सिंघाड़े का सेवन करना चाहिए। जानकार भी सिंघाड़े की नियमित सेवन की सलाह देते हैं। इसके सेवन से सांस संबंधी रोग दूर होता है।

पेट के लिए फायदेमंद

जानकारों की माने तो सिंघाड़े का सेवन पेट की कई तरह की समस्याओं को दूर करता हैं। सिंघाड़े के सेवन से कब्ज, गैस, एसिडिटी, अपच, दस्त आदि से राहत मिलती है। यह आंतों के लिए भी काफी लाभकारी हैं। जो लोग भूख न लगने की समस्या से परेशान उन्हें सिघाड़े का सेवन जरूरना चाहिए। इससे भूख बढ़ने लगती है।

गले की समस्या

जो लोग गले की समस्या जैसे गले में खरास, टांसिल आदि से परेशान रहते है उनके लिए सिंघाड़ा किसी रामबाण से कम नहीं हैं। सिंघाड़े में एंटी आॅक्सीडेंट गुण होते हैं। जो इन सब समस्याओं को दूर करता है। इसके अलावा सिंघाड़ा अनिद्रा आदि की समस्या को दूर भगाने में भी काफी सहायक है।

दांतों एवं हड्डियों

सिंघाड़ा में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया है। जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। सिंघाड़ा दांतों को भी मजबूत बनाता है। यह शरीर की कमजोरी को दूर करके इंसान तंदुरस्त बनाता है। इस फल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जो स्वास्थ्य के हिसाब से काफी लाभदायक हैं।

नोट- यह जानकारी केवल आपके नालेज को बढ़ाने के लिए हैं। किसी भी तरह से इसका सेवन करने से पहले डाॅक्टरों एवं विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें।

अदरक वाली चाय का करते है खूब सेवन तो हो जाइए सावधान, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

सर्दियों में गुड़ का सेवन है बेहद फायदेमंद, फायदें जान रह जाएंगे हैरान

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story