लाइफस्टाइल

स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है सूर्य की पहली किरण, जानिए इससे मिलने वाले शानदार फायदें

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:31 AM GMT
स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है सूर्य की पहली किरण, जानिए इससे मिलने वाले शानदार फायदें
x
स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है सूर्य की पहली किरण, जानिए इससे मिलने वाले शानदार फायदें नई दिल्ली सूर्य की किरणें हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद

स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है सूर्य की पहली किरण, जानिए इससे मिलने वाले शानदार फायदें

नई दिल्ली (मनोज शुक्ला ) : सूर्य की किरणें हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होती हैं। सूर्य की किरणें विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत है। लेकिन आज के समय में बहुमंजिला इमारतें एवं घनी होती जा रही आबादी से यह किरणें इंसान को सही तरीके से नहीं मिल पाती है। जिस कारण इंसान के शरीर में कई प्रकार की दिक्कतें आने लगती हैं। जानकारों की माने तो सूर्य की किरणें सुबह के समय मिलने से शरीर को सही मात्रा में विटामिन डी मिलती हैं।
जिससे हमारा शरीर न सिर्फ मजबूत होता है बल्कि चेहरे में चमक एवं कई अन्य तरह से भी लाभ मिलता हैं। अगर शरीर को सही मात्रा में विटामिन डी नहीं मिले तो कई प्रकार से दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। वैसे विटामिन डी के कई अन्य स्त्रोत भी है। तो चलिए जानते हैं सूर्य की पहली किरण से किस प्रकार से शरीर को लाभ मिलता है।

इन नाम के लड़को के ऊपर फ़िदा हो जाती है लड़कियां और खुद मारती है प्रपोज़

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सुबह के समय मिलने वाली सूर्य की किरणें शरीर को कई तरह से लाभ देती है। सुबह के समय की सूर्य किरण त्वचा में पड़ने से त्वचा चमकदार होती हैं। सूर्य की रोशनी से विटामिन डी मिलता है। सुबह उठकर टहलने से दिमाग भी तेज होता है। डॉक्टर भी सुबह की रोशनी डेली 5 मिनट तक लेने की सलाह देते हैं। जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद ही उत्तम माना गया है।

बेहद माइंडेड होते है इन 4 राशि के लोग, चलता है कम्प्यूटर से भी तेज दिमाग

धूप के अभाव में त्वचा व शरीर में कई तरह के हानिकारक विजातियां जम जाती है जो कई तरह के रोग उत्पन्न करने लग जाती है। सूर्य किरणें से भरपूर मात्रा में विटामिन मिलने से दांत मजबूत होते हैं। हड्डियां मजबूत होती है। सूर्य की किरणों से हाजमा सही रहता है। जब सूर्य की किरणें सही मात्रा में डेली मिलेगी तो पाचन शक्ति मजबूत होगी। जिससे शरीर को अतिरिक्त उर्जा मिलेगी। सूर्य की किरणें डिप्रेशन को भी दूर भगाने में काफी सहायक है। जानकारों की माने तो डेली उचित मात्रा में धूप लेने से नींद की समस्या भी दूर होती है। क्योंकि धूप का सीधा असर पीनियल ग्लैंड पर होता है। यह ग्लैंड शरीर में मेलाटोनिन नामक हार्मोंस बनाता है जो कि नींद की गुणवत्ता को सुधारता है।
सूर्य की किरणों से ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। क्योंकि शरीर को गर्मी एवं उर्जा दोनों की जरूरत होती है। इन्हीं गर्मियों की वजह से नाड़ियों में सिकुड़न नहीं आती। वैसे भी सूर्य की किरणें बहुत तरह से लाभकारी हैं। लेकिन ज्यादा मात्रा में सूर्य की किरणें शरीर में पड़ने से इसके कई दुष्परिणाम भी सामने आते हैं। सूर्य की किरणों को सही मात्रा में लेने के लिए चिकित्सकीय परामर्श जरूर लेना चाहिए।

बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आजमाएं यह घरेलू नुस्खा, तेजी से होगा वेट लाॅस

[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story