लाइफस्टाइल

धनवान बनने का संकेत देता है चेहरे में मौजूद यह तिल, जानिए शरीर मौजूद तिलों के बारे में

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:29 AM GMT
धनवान बनने का संकेत देता है चेहरे में मौजूद यह तिल, जानिए शरीर मौजूद तिलों के बारे में
x
हर इंसान के शरीर में एकात तिल जरूर होते हैं। शरीर में मौजूद ये तिल कई तरह के संकेत देते हैं। समुद्र शास्त्र में इन तिलों के बारे में विस्तार

धनवान बनने का संकेत देता है चेहरे में मौजूद यह तिल, जानिए शरीर मौजूद तिलों के बारे में

हर इंसान के शरीर में एकात तिल जरूर होते हैं। शरीर में मौजूद ये तिल कई तरह के संकेत देते हैं। समुद्र शास्त्र में इन तिलों के बारे में विस्तार से बताया गया हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार चेहरे एवं शरीर के अन्य जगह मौजूद तिलों के अलग-अलग मतलब होते हैं। शरीर में मौजूद ये तिल किस ओर इशारा करते हैं। शरीर के किस अंग में तिल होना बेहद ही शुभ हैं। तो कौन सा तिल धनवान बनने की ओर इशारा करते हैं। इन्हीं तिलों में से कुछ ऐसे तिल भी होते है जो समुद्र शास्त्र के अनुसार सही नहीं है। तो चलिए जानते चेहरे का तिल किस ओर इशारा करते हैं।

MARKET से ज्यादा सस्ते ONLINE मिलते है घर के डेली यूज़ के सामान

मीडिया रिपोर्ट्य के मुताबिक कई इंसानों के चेहरे में तिल होते हैं। ये तिल अगर गाल के दायी तरफ है तो उसे बेहद ही शुभ माना गया हैं। जबकि यह तिल गाल के बांयी तरफ तो यह जीवन में आने वाली परेशानियों की ओर इशारा करता है। ठीक इसी तरह अगर किसी व्यक्ति के माथे पर बांयी तरफ तिल है तो वह जीवन में कष्ट एवं परेशानियों की ओर इशारा करता है। ऐसे ही अगर यह तिल माथे के ठीक बीचोबीच हो तो यह तिल बेहद ही शुभ माना गया है। यह तिल धनवान बनने की ओर इशारा करता है। साथ जीवन में सुख-सुविधा एवं समृद्धि का सूचक माना गया है।

शादी होने के बाद भी पहले प्यार को नहीं भूलतीं इस नाम की लड़कियां, प्रेमी को हमेशा करती है याद…

ख के पास बाहरी तरफ का तिल शांत स्वभाव एवं विनम्र नेचर को दर्शाता है। जिस व्यक्ति के चेहरे में आंख के दायी ओर तिल होता है उसका विवाह जल्दी हो जाता है। ठीक ऐसे ही अगर किसी व्यक्ति के आइब्रो यानी कि भौंहों में तिल है तो उस व्यक्ति का जीवन सुखी रहता है। शादीशुदा जिंदगी अच्छे से कटती है और धन की कभी कमी नहीं होती है। यह तिल बेहद ही शुभ माना गया है।

ये है आपके करोड़पति बनने की रेखा ? ऐसे चलेगा पता, पढ़िए पूरी खबर

जिन महिलाओं के ठोडी पर तिल होता है। ऐसी महिलाएं धनवान होती हैं। इनका आर्थिक पक्ष हमेशा मजबूत रहता है। साथ ही जिन महिलाओं के नाक में तिल होता है वह झगड़ालू स्वभाव की होती हैं। इन महिलाओं को कम मेहनत पर भी ज्यादा लाभ होता है। ऐसे ही होठों पर तिल कामुक एवं लोभी स्वभाव को दर्शाता है। जिन व्यक्ति के होठ के निचले हिस्से में दायी तरफ तिल होता है उस व्यक्ति को प्रसिद्धि मिलती है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story