लाइफस्टाइल

राशिफल 22 अगस्त: सालों बाद सूर्य और मंगल अपनी राशियों हुए स्थित, जानिए इस गणेश चतुर्थी में किन राशियों का होगा भाग्योदय

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:29 AM GMT
राशिफल 22 अगस्त: सालों बाद सूर्य और मंगल अपनी राशियों हुए स्थित, जानिए इस गणेश चतुर्थी में किन राशियों का होगा भाग्योदय
x
इस गणेश चतुर्थी पर सूर्य एवं मंगल अपनी-अपनी राशियों में स्थित होने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह शुभ संयोग लगभग 126 साल बाद

राशिफल 22 अगस्त: सालों बाद सूर्य और मंगल अपनी राशियों हुए स्थित, जानिए इस गणेश चतुर्थी में किन राशियों का होगा भाग्योदय

गणेश चतुर्थी का पर्व आज से शुरू हो रहा है। गणपति बप्पा के भक्त इस दिन अपने-अपने घरों में गणेश प्रतिमा स्थापित कर 10 दिनों तक उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। जानकारों की माने तो इन 10 दिनों में गणपति बप्पा की आराधना करने से विशेष फल मिलता हैं। बप्पा अपने भक्तों के सभी कष्टों का नाश कर उनके जीवन को खुशहाल बनाते हैं। इस गणेश चतुर्थी पर सूर्य एवं मंगल अपनी-अपनी राशियों में स्थित होने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह शुभ संयोग लगभग 126 साल बाद बनने जा रहा है। सूर्य जहां अपनी राशि सिंह में स्थित रहेंगे तो वहीं मंगल मेष राषि में स्थित होंगे। इन दोनों ग्रहों के इस संयोग से किन राशियों को धन लाभ, व्यापार लाभ होगा एवं किन राशियों के लिए यह संयोग अशुभ फल देने वाला है चलिए जानते हैं।

मेष इस राशि के जातको को सूर्य शुभ फल देने वाला हैं। पंचम भाव में सूर्य शुभ कार्यो में वृद्धि करेगा। तथा नई कार्य योजनाओं में सफलता दिलाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

एक्ट्रेस उर्वसी रौतेला ने घर में विराजित की गणेश प्रतिमा, कहा- बप्पा सभी के दुखों का नाश कर घर में लाएंगे खुशियां

वृषभ इस राशि के जातकों के लिए यह संयोग अशुभ फल देने वाला हैं। जिससे सुखों में कमी आएगी। साथ ही पारिवारिक कलह का भी सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन सूर्य के विषेश प्रभाव से इस राशि के जातक उर्जा एवं शक्ति का अनुभव करेंगे। साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। अपने जिद पर नियंत्रण रखेंगे तो सबकुछ ठीक रहेगा।

कर्क इस राशि के जातकों का हर बड़ा काम पूरा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी को कड़वे शब्द बोलने से बचे। सुख-शांति में वृद्धि के योग हैं।

सिंह यह समय इस राशि के जातकों के लिए उत्तम होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखे एवं अपनी उर्जा का सही दिशा में उपयोग करेंगे तो कार्य सफल होंगे।

कन्या इस राशि के जातकों को सूर्य मिला-जुला फल देंगे। धन हानि की संभावना का योग बन रहा हैं। यात्रा कष्ट कारक करनी पड़ सकती है।

तुला आय में बढ़ोत्तरी होगी। किसी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार के निर्णय लेंगे तो सफलता मिलेगी।

वृश्चिक इस राशि के जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है खासकर नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी तथा नौकरी में प्रमोशन की संभावनाएं हैं।

गणेश चतुर्थी पर खूब बजेंगे बालीवुड फिल्मों के यह गीत

धनु भाग्य में वृद्धि के योग हैं। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। धार्मिक कार्यो में हिस्सा ले सकते हैं।

मकर रिसर्च से जुड़े छात्रों के लिए समय अति उत्तम है। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है।

कुंभ दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। सप्तम भाव में सूर्य होने से व्यापार एवं आय में वृद्धि करेगा। नए अनुबंध एवं हस्ताक्षर के भी योग बन रहे हैं।

मीन राशि के छठे शत्रुभाव में सूर्य का गोचर हैं। जो किसी वरदान से कम नहीं हैं। कई मामले में शुभ देने वाला हैं। लेकिन अत्यधिक खर्च के चलते आर्थिक तंगी की समस्या रहेगी।

kitchen के सामान जो आप amazon पर कम दाम में खरीद सकते है

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story