लाइफस्टाइल

आपके नाम के पहले अक्षर में छुपा है जिंदगी का राज, पढ़िए

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:22 AM GMT
आपके नाम के पहले अक्षर में छुपा है जिंदगी का राज, पढ़िए
x
आपके नाम के पहले अक्षर में छुपा है जिंदगी का राज, पढ़िएशेक्सपियर ने एक बार कहा था कि नाम में क्‍या रखा है? लेकिन हमारी जिंदगी में नाम बहुत

आपके नाम के पहले अक्षर में छुपा है जिंदगी का राज, पढ़िए

शेक्सपियर ने एक बार कहा था कि नाम में क्‍या रखा है? लेकिन हमारी जिंदगी में नाम बहुत महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखती है। आपका नाम आपके व्यक्तित्व को परिभाषित करता है। कभी-कभी तो आप का नाम आपके गुण और आपके भाग्य का प्रतिबिंब तक बन जाता है।
आपका नाम बड़े ही प्रभावशाली तरीके से आपके व्यक्तित्व को प्रभावित करता है। आपके नाम का पहला अक्षर बताता है कि आप किस तरह के व्‍यक्‍ति हैं और आप अपनी जिंदगी में क्‍या-क्‍या कर गुजरने में सक्षम हैं आपके नाम में वह शक्‍ति है जो आपके जीवन को आकार लेने में आपकी मदद करता है। तो अगर आपको लगता है कि आप का नाम किस अक्षर से शुरु होता है, इसका फर्क आपको नहीं पड़ता तो एक बार फिर से सोंच लें। जिंदगी से जुड़े हर पहलू पर इसका गहरा असर होता है। आइये जानते हैं आपके नाम के पहले अक्षर का क्‍या मतलब होता है।

आपका नाम का पहला अक्षर A है तो जरूर पढ़ना चाहिए आपको ये खबर

A अगर नाम का अक्षर A से शुरु होता है तो ऐसे व्यक्ति आकर्षक होते हैं और रिश्‍ते तथा प्‍यार को काफी महत्‍व देते हैं। ये रोमांटिक नहीं होते। इन्‍हें धीरे-धीरे कर के सफलता मिलती है और जब सफलता मिलती है तो वह चरम सीमा पर होती है।
B B अक्षर वाले लोग काफी हिम्‍मती होते हैं इसलिये इस नाम के लोग सेना या दूसरे जोखिम भरे क्षेत्र में अपना करियर बनाते हअैं। एसेे लोग रोमांटिक भी काफी ज्‍यादा होते हैं। इनके मूडी स्‍वभाव और बड़बोले पन के कारण लोग इन्‍हें घमंडी कहते हैं। इनके दोस्‍त ज्‍यादा नहीं होते हैं पर जो होते हैं वह पक्‍के होते हैं।
C ये लोग काफी मिलनसार और खुश दिल के होते हैं। इन्‍हें स्‍पष्‍ट बोलना पहसंद होता है पर ये जान बूझ कर किसी का दिल नहीं दुखाते। इन्‍हें प्‍यार पर काफी भरोसा होता है। ये देखने में खूबसूरत होते हैं और अपने करियर में काफी नाम कमाते हैं।
D ये सेल्फ मेड इंसान होते हैं। इनके पास सरस्वती और लक्ष्मी दोनों की कृपा होती है। इनके पास आप बैठिये तो आप को जरूर कुछ नया सीखने को मिलेगा। लेकिन अपनी जिद्दी प्रकृति के कारण ये घमंडी भी कहलाते हैं।
E ये व्‍यक्‍ति ज्‍यादा बोलते हैं और बहुत मजाकिया भी होते हैं। ये जिंदगी को आसानी से जीते है और ज्यादा चिंता नहीं करते। इनके पास शिक्षा, व्यवसाय, रूतबा और पैसा उतना ही होता है जितने की इन्हें चाहत होती है। ये हमेशा खुश रहने वाले होते है।

शक्की स्वभाव की होती है ये लड़किया, कही आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी तो नहीं…

F इस अक्षर के नाम वाले बहुत ही प्‍यारे और दयालु होते हैं। ये अपना हर काम दिल से करते हैं इसलिये ये बहुत ही क्रियेटिव माने जाते हैं। ये काफी मददगार, आकर्षक और रोमांटिक होते हैं
G ऐसे लोग साफ दिल के और सीधे होते हैं, इसलिये इन्‍हें काफी लोग बेवकूफ बना देते हैं। लेकिन ये इंसान उनमें से होते हैं जो अपनी गलतियों को दोहराते नहीं हैं बल्कि उससे सबक लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं और खासा सफल भी होते है।
इनके दोस्त ज्यादा नहीं होते है, ये शांत प्रिय होते है लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो अगले की खैर नहीं होती है। इनमें आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है। आम तौर पर इन्हें कम बोलना पसंद होता है। H ये लोग संकोची और संवेदनशील होते हैं। इन्‍हें रहस्‍यमयी भी कजा जा सकता है क्‍योंकि ये अपनी बातें किसी को नहीं बताते। इन्‍हें अपने सम्‍मान की बड़ी चिंता होती है। इनका दिमाग काफी तेज होता है। ये लोग अक्‍सर राजनीति या प्रशासनिक क्षेत्र में दिखाई देते हैं। ये अपने पैसों को सिर्फ अपने ऊपर खर्च करते हैं।
I आप बहुत ज्‍यादा हिम्‍मती होते हैं और उस उस चीज के लिये बिना डर के खड़े हो जाते हैं जो बात सच है। आप काफी स्‍टाइलिश भी होते हैं। ऐसे लोग अपना करियर फैशन या क्रियेटिव फील्‍ड में बनाते हैं। J ऐसे लोग अंदर और बाहर दोनों रूपों से सुंदर होते हैं। ये अपने पार्टनर के प्रति काफी र्इमानदार होते हैं। जो चीज पाना चाहते है उसे पा लेते है लेकिन अपने दम पर। पैसा,रूतबा, मुहब्बत हर चीज इनके पास थोक मात्रा में होती है। जो भी इन्हें हमसफर के रूप में पाता है समझ लीजिए वो अपने आप में ही बड़ा भाग्यशाली है। क्योंकि उसे वो व्यक्ति मिल गया है जिसके पास सब कुछ है।

‘S’ अक्षर से शुरू होता है जिन लोगों का नाम, पढ़िए पूरी खबर

K ये किसी को कुछ भी बिना सोचे समझे बोल जाते हैं। अपने फायदे के लिये किसी भी हद तक जा सकते हैं। लोग इनसे डरते हैं, इनके सामने अपनी बात कहने में हिचकते हैं। इन्हें जीवन में रिस्क लेना आता है। ये देखने में भी काफी सुंदर होते हैं।
L ये लोग किसी का दिल दुखाने की नहीं सोंचते। इन्‍हें बड़ी चीज नहीं चाहिये होती, ये छोटी छोटी चीजों में ही खुश हो जाते हैं। ये हमेशा खुश भी रहते हैं। ऐसे इंसाज हर किसी की धड़कन बनना पसंद करते हैं। इनके पास पैसे की भी कोई कमी नहीं होती।
M ऐसे लोग बडे़ ही जिद्दी होते हैं। ये एक चीज को अगर पकड़ लेगें तो उसे कभी नहीं छोड़ेगें। आमतौर पर ऐसे लोग राजनीति में ज्यादा दिखायी पड़ते है। ये अच्छे वक्ता और अच्छे लेखक भी होते है। ये हमेशा गहरे चिंतन में डूबे रहते हैं और भावुक भी होते हैं।
N ये बहुत ही जल्‍द चीजों से बोर हो जाते हैं। ये स्‍वतंत्र विचारों वाले और दिखावे पर जीने वाले इंसान होते हैं। हमेशा अपने बारे में सोचने वाले ये हर चीज को पाने की कामना रखते है वो भी बिना किसी मेहनत के। ये मुंहफट और स्‍वार्थी भी होते हैं।
O ऐसे इंसान छुपे रूस्तम होते हैं। वैसे इस नाम के लोग बेहद ही आकर्षक होते हैं। ये बहुत ज्यादा ऊर्जावान भी होते है, इसलिए लोग इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। जिस के चलते ये अक्सर ऑफिस में उच्च पदों पर भी होते है। प्रेम, भावनाएं और रिश्ते इन लोगों के लिए काफी मायने रखते है। इसलिए अक्सर इस नाम के लोग प्रेम विवाह भी करते है।

प्यार में जान देने के लिए तैयार हो जाती है ये 5 राशि की लड़कियां

P इन लोगों को अपनी इज्‍जत और मान-सम्‍मान का बड़ा ख्‍याल रहता है। इनमें काफी टैलेंट होता है। ये क्रियेटिव भी होते हैं। इनके पास अच्छा-खासा धन-धान्य होता है। ये आकर्षक छवि के मालिक होते है। इनके अपने अलग उसूल होते है जिसके लिए ये कभी कोई समझौता नहीं करते है।
Q ये लोग कभी खाली नहीं बैठ सकते, इन्‍हें कुछ ना कुछ करने को चाहिये। इन्‍हें छोटी-छोटी चीजों में खुशियां मिल जाती हैं। ये अपने ही दुनिया में खोए हुए लोग होते हैं। ये बहुत अच्छे जीवन साथी होते है। इन्हें गुस्सा आमतौर पर बहुत कम आता है लेकिन जब भी आता है तो बहुत बुरी तरह से आता है।
R इस नाम के व्‍यक्‍ति काफी तेज, दिल के अच्‍छे, लोगों से मतलब ना रखने वाले और कम बोलने वाले होते है। इन्‍हें वहां अच्‍छा लगता है जहां इन्‍हें ज्ञान मिलता है। कोई क्या कह रहा, क्या कर रहा है इससे इन्हें कोई खास मतलब नहीं होता है। इसलिए अक्सर इनके वैवाहिक जीवन में इस बात को लेकर खटपट होती रहती है।

धोखेबाज होती हैं इन 7 राशियों की लड़कियां, आप भी हो जाये सतर्क

S ऐसे लोग बहुमुखी प्रतिभा से मालिक होते है। बहुत ज्यादा बात करने वाले ये लोग बहुत आलोचनाओं को भी झेलते हैं। ये रहस्यमय होते है और अपनी चीजों का बहुत ज्यादा स्पष्ट नहीं करते हैं।
अपने प्यार के प्रति सचेत रहने वाले ये लोग कुछ शक्की मिजाज के भी होते हैं। पैसा,रूतबा हासिल करने वाले ये लोग अपनी चीज आसानी से किसी को कुछ नही देता है। ये कंजूस होते है, ये दिखावा भी काफी पसंद करते हैं।
T ये बहुत ज्यादा बुद्धिमान, केयरिंग पर अपनी भावनाओं को व्‍यक्‍त ना कर पाने वाले होते हैं। ये अपनी खुशी और गम जल्‍दी किसी को नहीं बताते। ये पैसा और शोहरत बहुत कमाते हैं।

‘R’ नाम की राशि के लोग होते है सबसे अलग, जानें कैसा होता है इनका स्वभाव

U ये लोग होशियार और नेकदिल के होते हैं जो दूसरों को खुशी देने में विश्‍वास रखते हैं। ये हमेशा मुस्‍कुराते रहते हैं लेकिन इन्‍हें सफलता देर से मिलती है। ये मस्‍तमौला किसम के होते हैं। बच्‍चे इन्‍हें बडे़ ही प्‍यारे लगते हैं।
V इन्‍हें किसी की रोक-टोक बिल्‍कुल भी पसंद नहीं होती। ये आजाद ख्‍याल के होते हैं। इनके दिल बडे़ ही साफ होते हैं, ये लोगों की भावनाओं की कद्र करते हैं। ये अपनी बातों को किसी से भी शेयर नहीं करते। W ऐसे लोग दूसरों में काफी रौब झाड़ते हैं। इनकी जहां कोई सुनने वाला नहीं होता, वो वहां से हट जाते हैं। ये लोग दिल के बुरे नहीं होते बस लोग इन्‍हें जल्‍दी समझ नहीं पाते। इनके पास काफी धन-दौलत और रुतबा होता है जिसकी वजह से ये घंमड़ी भी होते हैं।
X इन्‍हें धैर्य करना पसंद नहीं है इसलिये ये हर काम जल्‍दबाजी में करते हैं। लेकिन जितनी जल्दी जिस चीज को पाने की कोशिश करते हैं उतनी ही जल्दी इनका मन भी उस चीज से उचट जाता है। ये कब क्या करेगें इन्हें खुद भी पता नहीं होता है। लेकिन ये जिस चीज की इच्छा रखते है उसे पाकर ही दम लेते हैं। इसलिए ये जीवन में बेहद सफल भी होते हैं।

गिफ्ट से इंप्रेस नहीं होती ये 6 राशि की लड़कियां, पढ़िए पूरी खबर

Y ये लोग ज्‍यादा नहीं बोलते और अकेले ही रहना पसंद करते हैं। ये स्पष्टवादी होते हैं। इसलिए ये कभी कड़वा भी बोल देते हैं। ये समझौता पसंद नहीं करते। इनकी याददाश्त और कल्पनायें काफी स्ट्रॉंग होती हैं। Z इन्‍हें दिखावा पसंद नहीं होता है, ये सीधे-सादे होते और गंभीर लोग होते हैं। अपनी बात को स्पष्ट कहने वाले ये लोग कभी किसी को धोखा नहीं दे सकते हैं। देखने में लगता है कि ये काफी सीधे होगें पर ये बिल्‍कुल भी बेवकूफ नहीं होते। ये जहां भी रहते हैं इनकी सरल छवि इन्हें मशहूर कर देती है। [signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story