लाइफस्टाइल

जलन से भरी होती है ये 4 राशि की लड़किया, पढ़िए पूरी खबर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:20 AM GMT
जलन से भरी होती है ये 4 राशि की लड़किया, पढ़िए पूरी खबर
x
जलन से भरी होती है ये 4 राशि की लड़किया, पढ़िए पूरी खबरकिसी भी रिश्ते में थोड़ी- बहुत जलन होना आम है। ये आपका पार्टनर के प्रति केयर और प्यार

जलन से भरी होती है ये 4 राशि की लड़किया, पढ़िए पूरी खबर

किसी भी रिश्ते में थोड़ी- बहुत जलन होना आम है। ये आपका पार्टनर के प्रति केयर और प्यार दर्शाता है। मगर कहीं ये जलन और ईर्ष्या की भावना हद से ज्यादा बढ़ जाए तो ये अच्छे- खासे रिश्ते में खटास डालने का काम करती है। तो आइए आज हम राशि के हिसाब से उन लड़कियों के बारे में बताते है जिनमें जलन की भावना सबसे ज्यादा भरी होती है। ऐसे में इनसे दूर रहने में ही भलाई होती है।

मध्यप्रदेश में अभिभावकों को बड़ी राहत, अब ये फीस नहीं ले सकेंगे निजी स्‍कूल, आदेश जारी

तो चलिए जानते है उन 4 राशि की लड़कियों के बारे में...

वृषभ राशि

इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर को लेकर काफी पोजेसिव होती है। इन्हें लग्जरी लाइफ जीना पसंद होता है। इसके साथ ही इन्हें अपने पार्टनर के ऊपर मनमानी करना या यूं कहें कि उनपर अपना हक जमाना अच्छा लगता है। पार्टनर से पूरी तरह अटेंशन न मिलने पर इन्हें उनसे जलन और ईर्ष्या होने लगती है। ऐसे में ये उनकी जासूसी करने से भी नहीं कतराती है।

सिंह राशि

इस राशि की लड़कियां थोड़ी अभिमानी किस्म की मानी जाती है। वैसे इनमें किसी को भी अपनी तरफ अट्रैक्ट करने की शक्ति होती है। ऐसे में सभी जल्दी ही इनसे इम्प्रेस हो जाते है। वैसे तो प्यार के मामले में ये अपने पार्टनर के लिए पूरी तरह समर्पित होती है। इसके साथ ही अपना रिश्ता पूरी ईमानदारी के साथ निभाती है और पार्टनर से भी ऐसी ही इच्छा रखती है। अगर कही इनका पार्टनर पार्टनर इन्हें अच्छे से न समझे या इग्नोर करें तो ये अंदर से टूट जाती है।

क्या नाराज है गोपाल भार्गव ? CM SHIVRAJ के इस दावे को बताया गलत

कन्या राशि

कन्या राशि की लड़कियों को समझ पाना थोड़ा मुश्किल होता है। वैसे इन्हें कैसा पार्टनर चाहिए होता है ये भी इन्हें क्लीयर नहीं होता है। ये अपने पार्टनर को लेकर काफी पोजेसिव होती है। यहीं नहीं अगर इनका पार्टनर किसी लड़की से थोड़ी बात भी कर लें तो ये उसका गलत मतलब निकाल लेती है। अपने इसी नेचर के कारण इनके अंदर जल्दी ही जलन और ईर्ष्या की भावना पैदा हो जाती है।

वृश्चिक राशि

इस राशि की लड़कियां स्वभाव से बेहद ही खुशमिजाज, समझदार और निडर होती है। ये न ही जल्दी किसी की बातों में आती है और न ही किसी से लड़ने से घबराती है। ये अपने रिश्ते के प्रति पूरी लॉयल होती है। ऐसे में अपने पार्टनर से भी ऐसी ही उम्मीद रखती है। इनके पार्टनर द्वारा किसी लड़की को देखने पर भी ये उनपर शक करने लगती है। इनका यही जलन भरा स्वभाव इनके रिश्ते में खटास डालने का काम करता है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story