लाइफस्टाइल

जानिए जन्म के महीने से अपना भविष्य और स्वाभाव, पढ़िए

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:20 AM GMT
जानिए जन्म के महीने से अपना भविष्य और स्वाभाव, पढ़िए
x
जानिए जन्म के महीने से अपना भविष्य और स्वाभाव, पढ़िए1. जनवरी : साल का सबसे पहला महीना, अपने खुशनुमा मौसम के लिए खासा पसंद किया जाता है।

जानिए जन्म के महीने से अपना भविष्य और स्वाभाव, पढ़िए

1. जनवरी : साल का सबसे पहला महीने, अपने खुशनुमा मौसम के लिए खासा पसंद किया जाता है। इस महीने में पैदा होने वाले लोग बहुत खूबसूरत होते हैं। इनकी कपड़ों में खास रुचि होती है। इनकी फैशन की समझ जबरदस्त होती है। इस महीने में पैदा होने वाले लोग को बोरियत काफी जल्दी महसूस होती है क्योंकि ये लोग ऊर्जा से भरे होते हैं। ऊपरी तौर पर ये लोग ज्यादा शोर करने वाले प्रतीत होते हैं क्योंकि ये लोग जोश से भरे होते हैं। इस महीने पैदा होने वाले लोग अपने भावनाओं को छुपा कर रखते हैं। इनके अंदर क्या चल रहा है, इसका पता लगाना बेहद मुश्किल काम है। ये लोग ज्यादा इमोशनल होते हैं और इमोशनली हर्ट होने पर इन्हें दुख से बाहर आने में लंबा समय लगता है। जानिए जन्म के महीने से अपना भविष्य और स्वाभाव, पढ़िए

मध्यप्रदेश: कोरोना की मीटिंग में कलेक्टर ने की अभद्रता, डॉक्टरों ने काम बंद किया

2. फरवरी : इस महीने में पैदा होने वाले लोगों के विचार समझ पाना मुश्किल होता है। ये लोग हकीकत और सपनों को समान महत्व देते हैं। फरवरी में पैदा होने वाले लोग होशियार और इंटेलिजेंट होते हैं। इन्हें समझ पाना आसान नहीं है। जब आप महसूस करने लगते हैं कि आप ने इन्हें थोड़ा जान लिया है, इनके व्यक्तित्व का नया पहलू आपके सामने आ जाएगा। इन लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। इन लोगों की सेक्स अपील इनके व्यक्तित्व का प्लस पांइट होती है। आमतौर पर ये लोग शांत और शर्मीले स्वभाव के होते हैं। अगर इन पर हद से ज्यादा बंदिशें लगाई जाए तो इसका विरोध करने में इन्हें ज्यादा समय नहीं लगता। इनके इमोशंस काफी स्ट्रांग रुप में बाहर आते हैं। ये लोग अपने आसपास के लोगों को खुश रखते हैं। ये लोग अधिक खर्चीले होते हैं।

MP: CM SHIVRAJ निकले बाजीगर, एक साथ सबको खुश कर दिया, पढ़िए

3. मार्च : इनका व्यक्तित्व खूबसूरत और आकर्षक होता है। इनकी सेक्स अपील जबरदस्त होती है। ये लोग शर्मीले स्वभाव के होते हैं और ये बहुत मुश्किल से घुलमिल पाते हैं। ये लोग सच बोलने वाले और दयालु होते हैं। मार्च में पैदा होने वाले लोग शांतिप्रिय होते हैं। ये लोग दूसरों की तकलीफ को समझते हैं। इन्हें जल्दी गुस्सा आता है किंतु ये लोग विश्वास के काबिल कम होते हैं। अपने इमोशंस को छुपाकर रखते हैं। इनके मन को पढ़ना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है। ये लोग चौकन्ने होते हैं और लोगों के विषय में एक राय कायम करते हैं जिसे बदलाना बहुत मुश्किल काम है।

अप्रैल : अप्रैल महीने में पैदा होने वाले लोगों के व्यक्तित्व में विभिन्नता होती है। ये लोग ज्यादातर परिस्थितियों में सामंजस्य बिठाने की कोशिश करते हैं। ये लोग मजाकिया और माहौल को हल्का रखते हैं। ये लोग जिद्दी स्वभाव के होते हैं और दूसरों से पहले ही अपनी बात कहना पसंद करते हैं। हर विषय में इनकी राय इनके लिए सटीक होती है। ये लोग शांत स्वभाव के होते हैं। इनके दूसरों के लिए दया की भावना बहुत अधिक होती है। ये लोग इमानदार होते हैं, साथ ही साथ इनका आत्मविश्वास गजब का होता है। इनकी याद रखने की क्षमता काफी होती है और ये खबरों से अपडेट रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने आसपास के लोगों को प्रोत्साहित करते हैं। इन लोगों की खेल, संगीत, और घूमने-फिरने में खास रुचि होती है।

REWA के 356 छात्र कोटा में फंसे, बस हुई रवाना, सभी किये जाएंगे क्वारंटाइन

मई : इस महीने पैदा होने वाले लोग बहुत जिद्दी और कठोर दिल के होते हैं। ये हमेशा जोश से भरपूर होते हैं और अपने दिल की सुनते हैं। इनके विचार सटीक होते हैं। इन्हें जल्दी गुस्सा आता है। लोग इनकी तरफ आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। इन्हें आकर्षण का केंद्र बने रहना पसंद है। ये लोग काफी खूबसूरत होते हैं और इनका दिमाग काफी तेज होता है। ऑपोजिट सेक्स वालों के साथ घुलने मिलने में इन्हें बहुत समय लगता है। इन्हें सपने देखना पसंद होता है। इन्हें अमूमन कान और गर्दन में तकलीफ रहती है। इनमें कल्पना शक्ति बहुत अधिक होती है। साहित्य और कला में इनकी गहरी रुचि होती है। घर में रहना नापसंद होता है।

बेहद ख़ास है रीवा में पैदावर होने वाली आम की ये नस्ल, विदेशों में भी होता है एक्सपोर्ट, सैलानी आते हैं बगीचा

जून : इनके साथ सभी को मजा आता है। ये लोग रहस्यमय स्वभाव के होते हैं। इन्हें समझ पाना बेहद मुश्किल है। इन लोगों में गजब का आत्मविश्वास होता है। ये लोग ईमानदार होते हैं। पर कभी-कभी इन्हें लोगों की भावनाओं का ख्याल नहीं रहता है। ये लोग मिलनसार होते हैं लेकिन इन्हें सब पर शासन करने में खासी दिलचस्पी होती है। जून में पैदा हुए लोग भावनात्मक रुप से कमजोर होते हैं और जल्दी हर्ट हो जाते हैं। इन्हें गुस्सा भी अनियंत्रित आता है। बाद में पछताते हैं। कुछ लोग बहुत समझदार भी होते हैं और जल्दी माफ कर देते हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है और इसलिए इन्हें अधिकतर चीजें याद रहती हैं। ये कई बार लोगों के विषय में गलत धारणा बना लेते हैं। दुनियादारी की पर्याप्त समझ इनमें होती है। बेहतरीन दोस्त साबित होते हैं।

जुलाई : इस माह में पैदा हुए लोग आमतौर पर काफी लोकप्रिय होते हैं और इनके आसपास के लोग इनसे खुश रहते हैं। इन्हें नए दोस्त बनाना और घुमना-फिरना बहुत पसंद होता है। ये ऑपोजिट सेक्स के लोगों के साथ आसानी से घुलमिल जाते हैं। इनका प्रेमजीवन सुखद होता है। इन्हें चीजें इकट्ठी करने का शौक होता है और इनके पास किसी खास चीज का अच्छा कलेक्शन होता है। इन्हें फिल्मों में खास रुचि होती है और इनमें प्रसिद्ध अभिनेता या अभिनेत्री बनने की संभावना काफी होती है।

CORONAVIRUS से MP में एक और थाना प्रभारी की मौत

अगस्त : इनमें जोश अत्यधिक मात्रा में होता है। ये लोग बहुत बहादुर होते हैं और खतरों की परवाह नहीं करते। इन्हें लोगों में खास बने रहना पसंद होता है। इनका स्वयं पर नियंत्रण कम होता है। ये लोग शोर करते हैं और मन से कहानियां गढ़ने में भी बहुत तेज होते हैं। इनमें बदले भावना बहुत ज्यादा होती है। इनके साथ घुलना मिलना आसान होता है। इन्हें बात करना और गाने गाना खास पसंद होता है। संगीत में खास रुचि होती है। ये लोग अक्सर दिन में सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने की सभी काबलियत इनमें होती हैं। इनका ध्यान बड़ी आसानी से भटक जाता है। इनकी कल्पनाशीलता जबरदस्त होती है। पढ़ाई करना इन्हें पसंद नहीं होता। इन्हें आजादी पसंद होती है। ये काफी खूबसूरत होते हैं।

LOCKDOWN: MP में यहाँ 3 मई के बाद भी नहीं मिलेगी छूट, बढ़ेगी और सख्ती, पढ़िए

सितंबर : इस माह में पैदा होने वाले लोग ऊर्जा से भरपूर होते हैं। ये बहुत जल्दबाजी में निर्णय लेते हैं और बाद में पछताते हैं। इन्हें खुद से प्यार होता है। इन्हें अपने प्रशंसकों से घिरा रहना पसंद होता है। ये काफी समझदार होते हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग बहादुर होते हैं और नई चीजों को करने की कोशिश करते हैं। इनके दोस्तों की संख्या बहुत होती है। ऑपोजिट सेक्स के साथ संबंधों में काफी तेज होते हैं और जल्दी ही आगे तक बढ़ जाते हैं। इन्हें नई जगहों पर जाना बहुत पसंद है। इनकी सेक्स अपील इनके साथी को सबसे बेहतर समझ में आती है।

अक्टूबर : इन्हें बातचीत करना बेहद पसंद होता है। जो लोग इन्हें पसंद करते हैं, ये उनके साथ बेहद इमानदार होते हैं। इनका मन बेहद खूबसूरत होता है, साथ ही साथ ये आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। इन्हें अक्सर गुस्सा आ जाता है। ये बहुत बहादुर होते है और दोस्त के रुप में बेजोड़ होते हैं। भावनात्मक तौर पर जल्दी आहत हो जाते हैं। इससे जल्द ही बाहर आ जाते हैं। इनकी सोच बहुत व्यापक होती है। ये अपनी भावनाओं को छुपाने में यकीन नहीं रखते और जो सामने होते हैं वही अंदर भी होते हैं। इनके विषय में किसी भी प्रकार की राय कायम करना आसान नहीं होता। ये लोग बेहद खूबसूरत होते हैं और ऑपोजिट सेक्स में अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर लेते हैं।

BIG NEWS: MP में नहीं होगा जनरल प्रमोशन देना होगा EXAM

नवंबर : इस महीने में जन्में लोग बहुत ईमानदार होते हैं। ये अगर किसी काम को शुरु करते हैं तो उसे खत्म के बाद ही इन्हें चैन मिलता है। ये कई बार खतरनाक भी साबित होते हैं। इनकी सेक्स अपील इनका मुख्य हथियार होती है साथ ही साथ इनका रहस्यमय व्यक्तित्व लोगों को इनकी तरफ खीचंता है। ये बहुत ज्यादा संवेदनशील होते हैं और इन्हें गुस्सा जल्दी आता है। ये नए लोगों से मिलना पसंद करते हैं। भीड़ में अपनी अलग पहचान
बनाने में सफल होते हैं। छोटी-छोटी बातों का इन्हें बुरा लग सकता है पर ये खुशमिजाज होते हैं। विश्वसनीयता ही इनकी पहचान है।
दिसंबर : इस महीने में जन्में लोग बाकी किसी भी माह में जन्मे लोगों से ज्यादा खूबसूरत होते हैं। ये लोग ईमानदार और दयालु होते हैं। ये लोग देशभक्त होते हैं। इनमें प्रतियोगिता की भावना बहुत अधिक होती है। ये खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनमें धैर्य की कमी होती है और हर काम में जल्दबाजी करते हैं। ये आसानी से अपना प्रभाव छोड़ते हैं। इनके साथ समय बिताना अच्छा लगता है लेकिन इन्हें समझना मुश्किल होता है। इनका व्यवहार सभी के साथ बहुत अच्छा होता है और इससे अपनापन झलकता है। इन्हें माहौल को हल्का रखना पसंद होता है और इसलिए इन्हें मजाक करना खासा पसंद होता है। ये बहुत जल्दी दोस्त बनाते हैं।
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story