Health

फ्रिज का ठंडा पानी आपको दे सकता है ये बीमारियां, जानिए!

fridge water disadvantages
x
अगर आप ठंडे पानी पीने के आदि है और गर्मियों में ठंडा पानी ही पसंद करते हैं तो यह खबर आपके लिए है।

Fridge Ka Pani Peene Ke Nukshan, Fridge water disadvantages: गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है। भारत के कुछ क्षेत्रों में बहुत ज्यादा तो कुछ में कम मगर भारत के हर राज्य में इतनी तो गर्मी पड़ती ही है कि लोग ठंडे पानी पीने को मजबूर हो जाए मगर अगर आप भी हर वर्ष गर्मियों में फ्रिज का पानी पीते हैं तो आप सतर्क हो जाएं क्योंकि फ्रिज का पानी पीने से बहुत सारे नुकसान होते हैं जो आपको बीमार भी कर सकता हैं। आज हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में क्यों ठंडे पानी का सेवन नहीं करना चाहिए और इसका विकल्प क्या है, आइये जानते हैं..

ठंडा पानी पीने से नुकसान

गर्मियों में लगातार फ्रिज का पानी पीने से आप को गले में खराश हो सकती है और इसके साथ ही गले में संक्रमण भी सकता है। फ्रिज के पानी के सेवन से बच्चों में खासकर खांसी-बुखार के लक्षण नजर आते हैं और सिर दर्द होता है। बुजुर्गों में फ्रिज का पानी पीने से कब्ज की समस्या होती है और इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाता है।

गर्मी में कैसा पानी पिए

गर्मियों में अगर आप ठंडे पानी का सेवन करना चाहते हैं तो आप अपने रूम टेंपरेचर के समान पानी पिए और सेहत को बनाए रखने के लिए गर्म या गुनगुना पानी काफी फायदेमंद होता है और गर्मियों में अगर आप ठंडा पानी पीना चाहते हैं तो मटके के पानी से बेहतर और कुछ नहीं है।

Ayush Anand | रीवा रियासत

Ayush Anand | रीवा रियासत

    Next Story