लाइफस्टाइल

23 साल के लड़के ने 91 साल की बुज़ुर्ग महिला से रचाई शादी, हनीमून पर महिला ने तोड़ा दम...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:07 AM GMT
23 साल के लड़के ने 91 साल की बुज़ुर्ग महिला से रचाई शादी, हनीमून पर महिला ने तोड़ा दम...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब शादी का मामला काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। अर्जेंटीना में हुई इस शादी के बारे में जानने के बाद आपका दिमाग खराब हो जाएगा। ये तो हम सभी जानते हैं कि प्यार करने के लिए कोई उम्र या रिश्ता नहीं देखा जाता, लेकिन इस मामले ने लोगों के होश उड़ा कर रख दिए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अर्जेंटीना की इस अनोखी शादी में दूल्हे की उम्र 23 थी तो वहीं दुल्हन 91 साल की बुज़ुर्ग महिला थी।

23 वर्षीय दूल्हा कानून की पढ़ाई कर रहा है। 91 साल की बुज़ुर्ग महिला से शादी करने के बाद दोनों हनीमून पर भी गए, जहां ऐसी घटना घटी..जिससे लड़के के भविष्य पर तलवार लटक गई। दरअसल लड़का जैसे ही हनीमून पर बुज़ुर्ग महिला के साथ फीज़िकल होने के लिए बेड पर गया, महिला का दम निकल गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लड़के की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी, जिसकी वजह से उसे पढ़ाई में काफी समस्याएं आ रही थी। लड़के के घर में उसकी मां के साथ भाई भी है, इसके साथ ही वह बुज़ुर्ग महिला भी उनके साथ ही रहती थी।

महिला ने लड़के को बेहद ही अजीबो-गरीब ऑफर दिया। महिला ने लड़के से कहा कि यदि वह उससे शादी कर लेता है तो वह उसकी पढ़ाई का सारा खर्च उठा लेगी। महिला ने बताया कि उसे पेंशन मिलती है और मृत्यु के बाद पेंशन उसे मिल जाएगी क्योंकि वह उसका पति बन चुका होगा। महिला की इन बातों को लड़का तुरंत मान गया और शादी कर ली। शादी के बाद हनीमून के दौरान महिला ने बिस्तर पर ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद लड़के ने पेंशन विभाग से संपर्क किया। जहां अधिकारियों ने लड़के पर महिला की संपत्ति के लोभ में शादी करने का आरोप लगाया। हालांकि इस मामले में लड़का जेल जाने से बच गया।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story