लाइफस्टाइल

शादी में पसंद आ जाए लड़की तो इस तरह आगे बढ़ाएं बात

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 5:55 AM GMT
शादी में पसंद आ जाए लड़की तो इस तरह आगे बढ़ाएं बात
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

किसी की खुशियों में शामिल होने से खुशियां दोगुनी हो जाती है। जब दोस्त-यार,नाते-रिश्तेदार एक जगह पर इकट्ठे मिलते हैं तो तो एक अलग ही माहौल होता है। इसी के साथ इंडियन शादियों में मस्ती-धमाल के बीच लोग नए रिश्ते भी ढूंढना शुरु कर देते हैं। अगर इस दौरान हमउम्र लड़का-लड़की एक दूसरे को मिल जाएं तो एक-दूसरे के लिए आकर्षित होना आम बात है। फिर लड़के उस लड़की पर अपना इम्प्रैशन जमाना शुरू कर देते है। ऐसे में अपनी डेट के लिए उसे तैयार करने है को खुद में खूबिया होना बहुत जरूरी है।तभी रिश्ते की बात आगे पहुंच सकती है।

चिपकुपन न दिखाएं कुछ लड़की शादी में खूबसूरत लड़की को देखते ही उसके आप-पास रहने के बहाने ढूंढते हैं। उनका यह चिपकू अंदाज लड़कियां बिल्कुल भी पसंद नहीं करती। यह नकलीपन दिखाने की बजाए लड़की को अपनी खुबियों के साथ अपनी ओर आकर्षित करें।

कंफर्ट जोन से करें बातचीत अनजान लड़के से बातचीत करने में लड़कियां घबराती हैं इसलिए उससे एक-दम अपनी बात कहना ठीक नही है। उससे मेल-मिलाप बढ़ाना चाहते हैं तो पहले उसे कंफर्ट जोन में लेकर आएं। उसके जानकारों द्वारा खुद की पहचान करवाएं, इससे बाद बातचीत आगे बढ़ाएं।

डेटिंग के लिए लें परमिशन यह बात जरूरी नही है कि लड़की भी आपके साथ दोस्ती करना चाहेगी। हो सकता है कि वह आपको पसंद न करें। आप उससे दोस्ती करके बात को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो एक बार उससे परमिशन जरूर लें। हड़बड़ी करने से आपकी इमेंज खराब भी हो सकती है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story