लाइफस्टाइल

कल इस राशि को अचानक कहीं से मिलने वाला है धन, जानिए ..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 5:59 AM GMT
कल इस राशि को अचानक कहीं से मिलने वाला है धन, जानिए ..
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
भोपाल। 29 अगस्‍त का दिन 12 राशियों के लिए कुल मिलाकर मिला जुला रहेगा। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि मेष रशि के लोगों का कोई जरूरी काम बनते-बनते बिगड़ सकता है, वहीं वृष वाले राजनीती के मामले में लाभान्वित होंगे। साथ ही इनका किसी कन्या राशि या मिथुन राशि के मित्र के सहयोग से कोई सरकारी काम भी बनेगा। जानिए सभी राशियों के जातकों का कैसा बीतेगा आज का दिन....

मेष

आज के दिन लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। किसी बड़े समारोह में पुरस्‍कृत हो सकते हैं। पीला रंग शुभ है। आपके किसी कार्य में अपने कर्क राशि के प्रिय मित्र का सहयोग प्राप्त करेंगे। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। दोपहर के बाद स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 29 और 30 तारीख के दौरान आपकी राशि से बारहवें स्थान में चंद्रमा होने के कारण ये समय आपके लिए काफी अच्छा है।

वृषभ

आज का दिन शुभफलदायी है। 29 और 30 तारीख के दौरान आप संपत्ति के मामलों का सूक्ष्मता से ध्यान रखेंगे। आपको ये युक्ति सूझेगी कि आप अपनी मानसिक कुशलता का अच्छे तरीके से उपयोग करके कार्यक्षमता से आर्थिक स्थिति को को बेहतर बना पाएंगे। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे और उन कार्यों से लाभ भी होगा।

मिथुन

आज के दिन किसी के साथ वाद-विवाद न करें, अन्यथा हानि हो सकती है। आमोद-प्रमोद से संबंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च अधिक होने की आशंका है। ठोस निर्णय लें। अपने अंदर के आत्मबल को और मजबूत करने की आव्यशकता है। किसी वृष या तुला राशि के जातक का सहयोग आपके व्यापार में आपको मिल सकता है।

कर्क

किसी अनचाही बाधा से परेशान रहेंगे। स्वच्छ सफ़ेद वस्त्र धारण करें। किसी सिंह राशि के व्यक्ति के सहयोग से कोई सरकारी कार्य संपन्न होगा। आज के दिन आपको विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। संतान के विषय में चिंता रहेगी। अधिकारियों के व्यवहार से मन परेशान हो सकता है। प्रतिस्पर्धीयों के साथ वाद-विवाद में न उलझें।

सिंह

स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। साझेदारों के साथ चर्चा सकारात्मक होगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। खर्च अधिक हो सकता है।

कन्या

अधिक संवेदनशील रहेंगे। किसी अनचाही मध्यम दूरी की यात्रा का सामना करना पड़ सकता है। अपने से वरिष्ठ अधिकारि‍यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला

आज के दिन आकस्मिक खर्च के योग हैं। मध्याह्न के बाद कार्य में सफलता मिलने से मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। आज यश और कीर्ति भी प्राप्त होगी। ससुराल से लाभ की प्राप्ति। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट पर जिस पर आपने कार्य प्रारंभ किया है वह आगे बढ़ेगी।

वृश्चिक

नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन खर्च होने की आशंका है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। मध्याह्न के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी। नए कार्य का प्रारंभ करना आज आपके हित में नहीं रहेगा, संभव हो तो आज टाल दें।

धनु

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। छोटे प्रवास का योग है। मध्याह्न के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। भौतिक वस्तुओं पर खर्च होंगे। कागजातों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें।

मकर

आज अधिक वाद-विवाद न करें। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन खर्च हो सकता है। भाग्य में वृद्धि के योग हैं। छोटे प्रवास या पर्यटन का भी योग हैं। प्रियजनों के साथ मेल-मिलाप मन को आनंदित करेगा।

कुंभ

आज सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिक विषयों की तरफ झुकाव अधिक रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति। सरकारी कार्य बनेंगे। कन्या और मिथुन आपकी मित्र राशियांं हैं, इनका सहयोग लीजिये।

मीन

धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरतें। वाणी और क्रोध पर संयम बरतें, अन्यथा हानि हो सकती है। जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। नीला रंग शुभ है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story