लाइफस्टाइल

लड़कियों की इन 10 आदतों की वजह से लड़के उनसे बना लेते हैं दूरी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 5:54 AM GMT
लड़कियों की इन 10 आदतों की वजह से लड़के उनसे बना लेते हैं दूरी
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

कुछ लड़कियां चाहकर भी रिलेशनशिप लाइफ नहीं जी पाती हैं। वह बहुत कोशिश करती हैं कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में रहें लेकिन किसी न किसी वजह से उनका रिलेशन बनने से पहले ही खत्म हो जाता है। दरअसल, लड़कियों को मालूम भी नहीं होता और वह ऐसी हरकतें कर बैठती हैं, जिसकी वजह से लड़के उनके साथ रिलेशनशिप में रहना पसंद नहीं करते हैं।

लड़कों के लड़कियों पर फिदा होने के लिए उनकी स्माइल, पर्सनैलिटी, बात करने का तरीका ही काफी नहीं होता। लड़कियों की इन आदतों को जानने के बाद वह उनसे दूरी बनाना ज्यादा जरूरी समझते हैं।

लड़कियों की इन आदतों को पसंद नहीं करते हैं लड़के

  • एटीट्यूड दिखाने वाली लड़कियों को लड़के पसंद नहीं करते हैं और उनके साथ रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहते।
  • कुछ लड़कियां हर बात पर अपने फैमिली मेंबर्स की मिसाल देती हैं। ऐसी लड़कियों को भी लड़के पसंद नहीं करते हैं।
  • छोटी-छोटी बात पर रोने वाली लड़कियों को भी लड़के एक समय के बाद नजरअंदाज करने लगते हैं।
  • जरूरत से ज्यादा मेकअप करने वाली लड़कियों को भी लड़के कम पसंद करते हैं।
  • लड़कियों को सेल्फी लेने का शौक बहुत होता है और लड़के उनकी इस हरकत से इरीटेट होते हैं।
  • ज्यादा सीधी लड़कियों को भी लड़के पसंद नहीं करते हैं।
  • कुछ लड़कियों की रौब जमाने की आदत होती है तो इस तरह कि लड़कियों से भी लड़के दूर भागते हैं।
  • जो लड़कियां हर वक्त अपने फोन में बिजी रहती हैं, उनसे भी लड़के इरीटेट फील करने लगते हैं।
  • चुगली करने वाली लड़कियों से तो कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता और लड़कों की तो बात ही अलग है।
  • जो लड़कियां बहुत बढ़ा-चढ़ा कर बातें करती हैं, लड़के उनसे भी दूरी बनाना ही बेहतर समझते हैं।
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story