कटनी

MP: गर्भवती ने लगाई फांसी, बच्चे ने ले लिया जन्म, ऐसे बची उसकी जान....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:03 AM GMT
MP: गर्भवती ने लगाई फांसी, बच्चे ने ले लिया जन्म, ऐसे बची उसकी जान....
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

कटनी। ऐसी कहावत है, जाको राखे साइयां, मार सके न कोय यानि जिसे बचाने वाला भगवान हो, उसे कौन मार सकता है। ऐसा ही एक घटना कटनी से सामने आई है। यहां लक्ष्मी नाम की एक गर्भवती महिला ने घर में ही फांसी लगा ली थी। फांसी के फंदे पर लटके हुए ही उसने एक शिशु को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि महिला को नौ माह का गर्भ था।

मां की गर्भनाल से बच्चा जुड़ा हुआ था। जैसे ही परिजनों ने लक्ष्मी को इस हाल में देखा उन्होंने तुरंत इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा 108 को कॉल किया। जब तब एंबुलेंस आती, तब तक लक्ष्मी की मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में मृत महिला के साथ शिशु को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने भी बिना एक पल गंवाए गर्भनाल काटकर शिशु को मां से अलग किया। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत जिला चिकित्सालय के गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया जिसके के बाद बच्चे की हालत मे सुधार देखा गया। फिलहाल पुलिस द्वारा महिला के मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story