कटनी

बड़ी खबर : भाजपा विधायक संजय पाठक ने कहा मेरी जान को खतरा, जारी किया चौका देने वाला वीडियो : KATNI NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:13 AM GMT
बड़ी खबर : भाजपा विधायक संजय पाठक ने कहा मेरी जान को खतरा, जारी किया चौका देने वाला वीडियो : KATNI NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

MP News Live Updates : मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच भाजपा विधायक संजय पाठक ने कहा कि मैं भाजपा में था भाजपा में हूं भाजपा में रहूंगा, सियासी कारणों से मेरी जान को खतरा हो सकता है। इस बीच दमोह के हटा से भाजपा विधायक पीएल तंतुवाय कल रात 12 बजे से गायब हैं। उधर कमलनाथ सरकार पर सियासी संकट के बीच दिग्विजय सिंह आज भोपाल पहुंचे, यहां उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार होना चाहिए।

[video width="220" height="400" mp4="https://www.rewariyasat.com/wp-content/uploads/2020/03/VID-20200306-WA0002.mp4"][/video]

दिग्विजय और सीएम कमलनाथ के बीच भोपाल में बैठक जारी है। सियासी संकट के बीच सीएम कमलनाथ का ओरछा दौरा कैंसिल हो गया है, वे आज से शुरू होने जा रहे नमस्ते ओरछा कार्यक्रम शिरकत करने वाले थे। उधर एक कांग्रेसी विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे के बाद और गहरा गया है। आशंका है कि इसके बाद और भी कांग्रेस विधायक अपना इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि इस पूरे मामले में कांग्रेस की ओर से बार-बार एक ही बयान आ रहा है कि हमारी सरकार को कोई संकट नहीं है। अभी भी विधायक बिसाहूलाल सिंह, रघुराज सिंह कंसाना और हरदीप सिंह डंग और सुरेंद्र सिंह शेरा के बेंगलुरु में होने की खबर है। बिसाहूलाल‍ सिंह के बेटे ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घटनाक्रम की हर जानकारी पढ़िए यहां...

मोबाइल डिस्चार्ज हुआ तो उड़ गई भाजपा विधायक के गायब होने की अफवाह

पिछले 14 घंटे से लापता बीजेपी के विधायक पीएल तंतुवाय सामने आए। कांग्रेस नेताओं से संपर्क होने की बात को उन्होंने खारिज कर दिया। विधायक ने कहा कि मोबाइल डिस्चार्ज होने के चलते किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा था और उनके गायब होने की अफवाह उड़ गई। वे जरूरी काम से भोपाल आए हुए थे, इस दौरान उनके साथ पथरिया के पूर्व विधायक लखन सिंह पटेल भी थे। इसके पहले जानकारी आई थी कि पीएल तंतुवाय अचानक गायब हो गए हैं, उनका वाहन और गनमैन हटा आवास पर ही मौजूद हैं। बेटे सोनू तंतुवाय का कहना है था कि कल रात 12 बजे से पिता जी की कोई जानकारी नहीं है फोन भी बंद है। पत्नी रामकली तंतुवाय ने कहा था कि वह नागपुर में इलाज करा रही हैं, विधायक कहां है उन्हें भी पता नहीं।

प्रहलाद पटेल ने बोले, डंग का इस्तीफे से उजागर हुई कमलनाथ सरकार की कलह

मध्य प्रदेश के सियासी घमासान पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर चल रही हाईलेवल मीटिंग में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे ने यह साफ कर दिया है कि कमलनाथ सरकार के अंदर अंदरुनी विवाद हैं, जो अब सामने आ रहे हैं। मंत्री पटेल ने कहा कि कमलनाथ सरकार जिस तरह से भाजपा विधायकों को डराने की कोशिश कर रही है, उसका जवाब दिया जाएगा। बैठक में नरेंद्र सिंह तोमर, शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा और धमेंद्र प्रधान भी शामिल हैं।

जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का बयान- फ्लोर टेस्ट में हम फिर पास होंगे

मध्य प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कैबिनेट की बैठक की जानकारी देने मीडिया के सामने आए तो उन पर सियासी संकट से जुड़े सवाल होने लगे। इस पर मंत्री शर्मा ने कहा कि जब भी फ्लोर टेस्ट होगा तो हम वापस इसमें पास होंगे, पहले भी विपक्ष ने इसकी कोशिश की थी, तो कुछ भाजपा विधायक हमारे साथ आ गए थे। विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि इस बारे में तरह-तरह की बातें सामने आ रही, यह भी कहा जा रहा है कि उनके सिग्नेचर फर्जी है। हरदीप सिंह डंग जब सीएम कमलनाथ से मिलेंगे तब उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी। भाजपा चाहे कितने ही तोड़-फोड़ की कोशिश कर ले, वो इसमें कामयाब नहीं होगी। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि कैबिनेट में बजट को मंजूरी मिल गई है, यह करीब पौने दो लाख करोड़ का होगा।

भाजपा विधायक संजय पाठक ने कहा मैं नहीं गया मुख्यमंत्री निवास

भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय पाठक शुक्रवार को सामने आए और उन्होंने दावा किया कि वे मुख्यमंत्री निवास नहीं गए थे। भाजपा विधायक संजय पाठक ने कहा कि मैं भाजपा में था भाजपा में हूं भाजपा में रहूंगा, सियासी कारणों से मेरी जान को खतरा हो सकता है। मेरे बारे में भ्रामक असत्य खबरें चलाई जा रही हैं मैं कल मुख्यमंत्री निवास नहीं गया। मुंह छिपाते हुई जो तस्वीर उनकी बताई जा रही है, वह तस्वीर भी उनकी नहीं है। सूत्रों के मुताबिक निवास से निकलने वाले जिस शख्स को संजय पाठक बताया जा रहा है वह कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह का बेटा है। जिस गाड़ी से वह मुख्यमंत्री निवास से निकला था, वह गाड़ी भोजपुरी स्थित किसी शर्मा के नाम से पंजीकृत है।

कांग्रेस ने सभी विधायकों को भोपाल बुलाया, दिग्विजय और कमलनाथ के बीच बैठक

भोपाल पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं सीएम कमलनाथ के बुलावे पर यहां पहुंचा हूं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर कोई संकट नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार होना चाहिए, उन्होंने कहा कि हरदीप सिंह डंग ने इस्तीफा नहीं दिया यह उनका स्टेटमेंट है। संजय पाठक सहित कई भाजपा विधायक हमारे संपर्क में हैं। कमलनाथ सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके बाद वे सीएम से मिलने पहुंचे। विधायकों के असंतोष और सरकार की सुरक्षा को लेकर दोनों के बीच बातचीत होनी है। उधर कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को भोपाल बुलाया है और उनसे राजधानी में ही रहने को कहा है।

तराना विधायक महेश परमार ने फिर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप

तराना विधायक महेश परमार ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सभी विधायक कमलनाथ सरकार के साथ, भाजपा पर 15 साल में जनता को लूट खसोट कर कमाई का पैसा गंदी राजनीति में लगी रही, सत्ता ना होने के डरकर घबरा गए हैं।

मंत्री गोविंद सिंह ने कहा डंग का इस्तीफा विधि सम्मत नहीं

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ने कहाकि भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी उनकी सरकार के साथ हैं। समय आने पर वह सरकार का साथ देंगे। उन्होंने कहा कि विधायक हरदीप डंग का इस्तीफा विधिसम्मत नहीं है। यह तब तक मान्य नहीं है जब तक वह विधानसभा अध्यक्ष के सामने उपस्थित होकर उचित ढंग से अपना इस्तीफा नहीं देते।

नमस्ते ओरछा महोत्सव में शामिल नहीं होंगे सीएम कमलनाथ

मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के दौरान सीएम कमलनाथ ने अपने कार्यक्रम कैंसिल कर दिए है। अभी वे भोपाल में ही रहेंगे और सभी गतिविधियों पर नजर बनाए रखेंगे। आज उन्हें नमस्ते ओरछा महोत्सव के शुभारंभ में शामिल होना था, लेकिन यह दौरान उन्होंने कैंसिल कर दिया। इसके साथ ही 8 मार्च को छिंदवाड़ा में होने वाले महिला सम्मेलन कार्यक्रम को भी निरस्त कर दिया गया है। उधर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वे भोपाल पहुंच गए हैं।

मंत्री महेंद्रसिंह सिसौदिया बोले, ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपेक्षा पर आएगा संकट

ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक कमलनाथ सरकार के श्रम मंत्री महेंद्रसिंह सिसौदिया ने कहा कि सरकार पर असली संकट तब आएगा जब हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपेक्षा या अनादर होगा। उन्हांेने कहा कि उस दिन जो काला बादल छाएगा वो क्या कर जाएगा, मैं भी नहीं बता सकता। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार पर फिलहाल कोई संकट नहीं है।

शिवराज समेत कई बड़े नेता दिल्ली रवाना

सरकार पर बढ़े संकट के बाद एकबार फिर भाजपा पूरी तैयारी के साथ हमला बोल सकती है। इसी तैयारी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले चौबीस घंटे से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और भाजपा के कुशल प्रबंधक माने जाने वाले वरिष्ठ नेता अरविंद भदौरिया सियासी संग्राम का मोर्चा संभालने बेंगलुरु में हैं। इधर गुरुवार देर रात को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा दिल्ली रवाना हो गए। कमलनाथ सरकार की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं। अगर कुछ और विधायकों का इस्तीफा होता है तो बहुमत का आंकड़ा कम होगा और कमलनाथ की सरकार गिर सकती है।

कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

सियासी संकट के बीच सत्ता और संगठन के दिग्गज नेता विधायक बिसाहूलाल सिंह से संपर्क करते रहे उनके पुत्र तेजभान ने भोपाल के थाने में गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज करा दिया है। इसमें कहा गया है कि वह 2 मार्च की शाम को रायपुर जाने के लिए घर से निकले थे लेकिन गंतव्य पर नहीं पहुंचे। रिश्तेदारों से पूछताछ की लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल रहा।

भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा- नहीं दिया इस्तीफा

भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल और संजय पाठक देर रात मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। लगभग एक घंटे की बातचीत के बाद जब मैहर विधायक त्रिपाठी बाहर निकले तो उन्होंने इस खबर को गलत बताया कि उन्होंने इस्तीफा दिया। उनका कहना था कि वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने आए थे। जब उनसे पूछा गया कि आप किसके साथ है उन्होंने कहा कि वे उसके साथ है जो वसुधैव कुटुम्बकम की बात करता हो। आप समझ लीजिए मैं किसके साथ हूं। पहले यह चर्चा थी कि नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने इस्तीफा दे दिया।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story