Jobs

Sarkari Naukari 2020 : इन विभागों में निकली बम्पर भर्तियां, जल्दी करें आवेदन

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:22 AM GMT
Sarkari Naukari 2020 : इन विभागों में निकली बम्पर भर्तियां, जल्दी करें आवेदन
x
Government Jobs 2020, Sarkari Naukri 2020, सरकारी नौकरी 2020 कोरोनावायरस की वजह से देश की तमाम गतिविधियां बंद हैं। वहीँ सरकारी विभागों में

Government Jobs 2020, Sarkari Naukri 2020, सरकारी नौकरी 2020

कोरोनावायरस की वजह से देश की तमाम गतिविधियां बंद हैं। वहीँ सरकारी विभागों में बम्पर भर्तियां (Sarkari Naukri 2020) निकल रहीं हैं। विभागों ने कई वैकेंसी निकाली हैं। खास बात ये है कि तमाम भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन ही हो रही हैं। इनमें सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) में कई पदों पर वैकेंसी हैं।

इसी तरह इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की प्रमुख संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च (NIMR) में भी अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Government Jobs 2020 : 10वीं एवं 12वीं पास के लिए Railway ने निकाल Vacancy, नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा…

SEBI Recruitment 2020

सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) में ऑफिसर ग्रेड ए, असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती की जानी हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 31 मई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 147 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और आर्थिक कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि SC/ST और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को केवल 100 रुपए का भुगतान करना होगा। इस श्रेणी में भर्ती के लिए आयु सीमा भी अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

SEBI Recruitment 2020 : पद विवरण

असिस्टेंट मैनेजर - ऑफिसर ग्रेड ए के लिए विभिन्न स्ट्रीम्स में होने वाली भर्ती और पद की संख्या का विवरण इस प्रकार है -

जनरल स्ट्रीम - 80 पद

लीगल - 34

इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी - 22

इंजीनियरिंग सिविल - 1

इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) - 4

रिसर्च - 5

ऑफिशियल लैंग्वेज - 1

कुल खाली पद - 147


NIMR भर्ती 2020

इधर ICMR NIMR भी अपने यहां कई पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। इसके तहत मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), साइंटिस्ट सी, साइंटिस्ट बी, प्रोजेक्ट ऑफिसर/सेक्शन ऑफिसर, प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट, आईटी मैनेजर/वेब मैनेजर और वरिष्ठ परियोजना सहायक/यूडीसी के खाली पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 मई 2020 तक आवेदन भेज सकते हैं। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों के लिए विभिन्न पदों के लिए 25 से 40 वर्ष तक की आयु सीमा निर्धारित की गई है।

MP Primary School Teacher Eligibility Test-2020 : परीक्षा की तिथि PEB ने की घोषित

NIMR भर्ती 2020: भर्ती विवरण पद संख्या

मल्टी टास्किंग स्टाफ - 4 पद

वैज्ञानिक सी (मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी) - 3

वैज्ञानिक बी (गैर चिकित्सा) - 3

परियोजना अधिकारी/अनुभाग अधिकारी - 4

परियोजना तकनीकी सहायक - 4

आईटी मैनेजर/वेब मैनेजर - 2

वरिष्ठ परियोजना सहायक/यूडीसी - 4


ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story