जबलपुर

8 दिन से धू-धू कर जल रहा जंगल, खेतों तक पहुंची आग गिद्धों पर संकट

जबलपुर। विगत 8 दिनों से नौरादेही का जंगल आग की ज्वाला में धधक रहा है। कीमती वन सम्पदा आग में नष्ट हो रही है। इस ओर न तो प्रशासन को देखेने की फुर्सत है और न ही शासन के आला अधिकारी ही सुध ले रहे है। जंगल की आग खेतों में पहुंच सकती है। किसान रात-रात भर जागकर पार कर रहे हैं। वही बेजुबान गिद्धों के जीवन पर भी संकट मंडरा रहा है। 

8 दिन से लगी है आग

बताया जाता है कि जबलपुर-दमोह की सीमा पर स्थित नौरादेही अभयारण्य आठ दिनों से आग लगी हुई है। आग लगे होने की जानकारी होने के बाद भी कोई उपया नही किया जा रहा है। बताया जाता है कि पास में ही इंदिरा नगर चेक पोस्ट है। जहां कर्मचारी रहते हैं। उनके अनुसार सूचना उपर दी गई है।

विक्रमपुर गांव के नजदीक पहुची आग

जंगल से सटे विक्रमपुर गांव की सीमा तक आग पहुंच गई है। पूरे गांव में दहशत का वातावरण हैं। गांव के लोग अलर्ट हैं। हालत यह है कि ग्रामीण भय के चलते रात भर पहरा दे रहे हैं। जंगल में लगी आग करीब 15 किलोमीटर दूर से साफ देखी जा सकती है।

दिन रात फसल काटने में लगे किसान

ग्रामीण जंगल से लगे खेतों की फसल काट रहे हैं कि कहीं आग उनके खेतों तक न पहुंच जाए। अगर किसानों की फसल आग मे जल जायेगी तो उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फिर जायंेगा।

महुआ बीनने के लिए लगाते हैं आग

जानकारी के अनुसार ग्रामीण महुआ बीनने के लिए सूखे पत्तों में लगाई जाती है। कई बार लापरवाही की वजह से लोग आग तो लगा देते हैं लेकिन कोई उसे बुझाते नहीं है। ऐसे में आग जंगल में फैली है।

बड़ी संख्या में हैं गिद्ध

नौरादेही में बड़ी संख्या में गिद्ध हैं। गिद्धों की गणना के समय यहां उनके घोषले से लेकर बच्चे भी मिले थे। जंगल में भड़की आग गिद्धों के रहवास एरिया को भी अपनी चपेट में ले चुका है।

Next Story