जबलपुर

Jabalpur : पत्नी के विवाद पर युवक ने खाया जहर, हो गई मौत

Jabalpur : पत्नी के विवाद पर युवक ने खाया जहर, हो गई मौत
x
जबलपुर( Jabalpur) घर से बारात के लिए निकले पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और बाद में पति ने जहर खा लिया। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। रांझी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गये थे रिस्तेदार के बारात में

जानकारी के अनुसार मुंडी टोरिया की रहने वाली अनिल गोटिया अपनी पत्नी के साथ ब्रेजेश चैधरी की बारात में गया था। लेकिन किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद वह कोइ्र जहरीला पदार्थ खा लिया।

घर काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने अनिल गोटिया की पत्नी के भाई से बात की तो पता चला कि वह यहां पहुंचे ही नहीं है। लेकिन विवाद होने की बात बाताई।

खाया जहरीला पदार्थ

वहीं बाद में पता चला कि अनिल को बेहोशी की हालत में शनिवार को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां देर रात सवा एक बजे के करीब उसने दम तोड़ दिया। डाक्टरों के अनुसार अनिल ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की जानकारी होने के बाद पुुलिस विक्टोरिया अस्पताल पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शूरू कर दी है। रांझी टीआई के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के चलते अनिल ने आत्मघाती कदम उठाया है। जांच के बाद ही घटना के कारणो का पता चलेगा।

Next Story